इसुआपुर: पंचायत चुनाव के पांचवे चरण के तहत होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन प्रत्यशियों की बेतहाशा भीड़ प्रखंड कार्यालय पर लगी रही. सुबह से ही प्रत्यशियों का तांता लगा रहा. शाम तक प्रत्यासी नामांकन कराने के लिए आते रहे. शुक्रवार को 13 पंचायतों के विभिन्न पदों को लेकर 433 प्रत्यशियों ने नामांकन पत्र प्रखंड कार्यालय में जमा किया. जिसमे बीडीसी के 46, मुखिया के लिए 23, वार्ड के लिए 263, सरपंच के लिए 21 एवं पंच के लिए 80 प्रत्यशियों ने नामांकन किया.
जिसमें लौंवा पंचायत से मुखिया पद के लिए निवर्तमान मुखिया ममता देवी, खुशबू कुमारी पंचायत समिति सदस्य भाग-2 से बबीता देवी, माधुरी देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी केरवां पंचायत से सरपंच पद से पूर्व सरपंच किरण देवी, छपिया पंचायत से मुखिया पद के लिए निवर्तमान मुखिया मीना देवी, निक्की देवी, सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य पद से रामाधार सिंह, राकेश कुमार राम, संजू देवी, रामचौरा पंचायत से मुखिया पद के लिए निवर्तमान मुखिया तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष बिगन मांझी, सरपंच पद से निवर्तमान सरपंच गुड़िया देवी, पंचायत समिति सदस्य पद से विजय कुमार सिंह, ममता देवी, जैथर पंचायत से मुखिया पद से पूर्व मुखिया महाराणा प्रताप सिंह, समिति से रंभा देवी, सरपंच पद से भागीरथ भिखारी, डटरा पुरसौली पंचायत से मुखिया पद के लिए कुमार सोनू, पंचायत समिति भाग 5 से विनीत कुमार सिंह, निपनिया पंचायत से मुखिया के लिए राखी देवी, इसुआपुर पंचायत से सरपंच पद से जवाहर सिंह, समिति सदस्य पद से राजेंद्र महतो, रामपुर अटौली पंचायत से सरपंच पद से संजय ओझा, समिति सदस्य पद से किरण देवी ने मुख्य रुप से नामांकन किया.