Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

छात्रवृति, पोशाक राशि की निकासी नहीं करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

छपरा: शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापको के साथ जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने बैठक करते हुए छात्रवृति, पोशाक, नेपकीन एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रवृति की राशि ससमय निकासी नहीं करने वाले दोषी पदाधिकारियों को चिन्ह्ति कर कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जब तक विपत्र की राशि नहीं निकल जाती है, तब तक जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक मुख्यालय में कैम्प करें तथा मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. 

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग में आपस में को-आॅर्डिनेशन होना चाहिए तथा ससमय छात्रवृति, पोशाक, नेपकीन एवं अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रवृति की राशि की निकासी हो। वैसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिन्होंने आवंटन के विरूद्ध राशि की निकासी कर ली है, वह आरटीजीएस के माध्यम से छात्रों के खाते में अनुमान्य राशि भेजे एवं बैंको के साथ समन्वय बनाये रखे. उन्होंने कहा कि ससमय छात्रों के खाते में अनुमान्य राशि पहंुच जाय.

बैठक में जिला भविष्य निधि पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजित कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

Exit mobile version