जलालपुर: प्रखंड के जलालपुर स्थित उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सारण साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ |इस आशय की जानकारी देते हुए सारण जिला साइक्लिंग संघ के सचिव प्रभातेश पांडेय ने बताया कि साइक्लिंग प्रतियोगिता के अलावा अन्य खेलों में खेलो इंडिया एकेडमी में सारण के बच्चों का चयन हो इस संदर्भ में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इसमें बालक वर्ग के लिए 1600 मीटर दौड़, बालिका वर्ग के लिए 800 मीटर दौड़ ,स्टैंडिंग ब्राड जंप ,हाई जंप वर्टिकल, व साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|
A valid URL was not provided.