मशरक: बरसात के पानी से भरे गढ्ढे में डुब जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के चांदकुदरिया गांव के कमलदेव राम के 23वर्षीय पुत्र अनुप कुमार राम बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले अंत्य परीक्षण हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परोसी अवधेश राम ने बताया कि अनुप कुमार राम अपने छोटे भाई को खोजने के लिए घर से गया था।
चॅवर के पानी में गढे में जा गिरा। तो मछली मारने वाले युवको ने हल्ला किया। अगल बगल के लोग दौड़ कर आए। और अनुप को गढे के पानी से बाहर निकाल मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अनुप कुमार राम का इसी वर्ष अप्रैल माह में शादी हुआ था। जो भाई में चार भाईयों में सबसे बड़ा भाई था। मृतक के पत्नी नैना देवी का रो रो कर हाल बेहाल हो जा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने मृतक के परिजनों से पुछ तिछ कर शव को अंत्य परीक्षण हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।