Chhapra: नगर निगम के शहरी क्षेत्रो मे नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आपका शहर -आपकी बात कार्यक्रम के द्वारा आम लोगों के बीच समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय एवं नगर निगम से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो के द्वारा आम लोगों की समस्याओ को जानकर उन समस्याओ का निराकरण कराने हेतु जिलास्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय बनाया जाएगाI

इसी कड़ी में बुधवार को वार्ड 45 के रौजा पानी टंकी के पास आपका शहर -आपकी बात कार्यक्रम मे आम लोगों ने भाग लिया I जिसमे सभी लाभुकों का बारी बारी से एक एक समस्याओ को सुना गया।

जिसमे किसी का आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, राशन कार्ड नहीं बना है, नाला निर्माण नहीं हुआ है, जल जमाव रहता है, स्ट्रीट लाइट ख़राब रहता है, नल जल का पानी नहीं आता है,आदि समस्याओ के बारे मे नगर निगम के पदाधिकारियों के द्वारा सुना गया और सभी समस्याओ का निराकरण हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

आपका शहर -आपकी बात कार्यक्रम मे आये हुये लाभुक के द्वारा अपनी समस्याओ को रखा और काफ़ी ख़ुश दिखे I लाभुक के द्वारा कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम होने से आम लोगों की शिकायत सीधे पदाधिकारियों तक पहुंचता है I पदाधिकारी के द्वारा समाधान करने के लिए तुरंत सबंधित पदाधिकारी को आदेश देकर समाधान करने के लिए बोला गया I

आज 12 लाभुक के द्वारा लिखित मे आवेदन दिया गया जिसका एंट्री मोबाइल ऐप मे दर्ज करा दिया गया I जिसमे नल जल, नाला, जल जमाव, नल-जल, स्ट्रीट लाइट आदि से सम्बंधित था I
कार्यक्रम मे स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, , पृथ्वी यादव, दीपक कुमार सुमित कुमार, नितेश चौहान, सी. आर. पी. निशा सिंह, ,मीरा देवी, सीमा, सुषमा, मीणा देवी, स्वच्छता साथी एम. डी. शैफ, वर्षा कुमारी, अनीता देवी,,, सुधीर कुमार, आनंद कुमार, स्वयं सहायता समूह की महिलाये एवं लाभुक उपलब्ध थेI