Chhapra: भारतीय जनता पार्टी ने सारण जिले में दो जिलाध्यक्षों को मनोनीत किया है। पार्टी ने रणजीत सिंह को पूर्वी और बृजमोहन सिंह को छपरा पश्चिमी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
संगठनात्मक चुनाव की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार, प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन, चुनाव प्रभारी संजय गुप्ता उपस्थित थें।
बैठक में प्रदेश के मंत्री संतोष रंजन ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से सारण जिला को संगठन की मजबूती के लिए दो भागों में बांटा गया है। जिसमें पूर्वी एवं पश्चिमी है। उन्होंने विस्तार से संगठन महापर्व में प्राथमिक सदस्यता सक्रिय संस्था बूथ अध्यक्षों का चुनाव मंडल अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष हेतु सारण जिला के दोनों क्षेत्रों से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की। उन्होंने सभी उपस्थित नेताओं ने एवं मंडल अध्यक्षों तथा प्रतिनिधियों से राय मांगी। बैठक में सभी ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति से छपरा में रणजीत कुमार सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष के दायित्व देने एवं पश्चिम में पुराने कार्यकर्ता अनुभवी बृजमोहन सिंह को अध्यक्ष का दायित्व देने की सहमति दी।
बिहार सरकार के मंत्री भाजपा नेता जनक चमार ने सर्वसम्मति से उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष एवं नेताओं के इस फैसले पर हर्ष व्यक्त किया।
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने पुनः भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर प्रदेश नेतृत्व, नेताओं, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्मठता से करेंगे। 2025 में सारण में भाजपा मजबूत हो एनडीए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीते इसके लिए प्रयास करूंगा।
वही छपरा पश्चिम के जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर बृजमोहन सिंह ने कहा कि मैं आभार व्यक्त करता हूं प्रदेश नेतृत्व का और अपने नेताओं का जिन्होंने इस दायित्व के लिए मुझे चुना।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक तरैया विधायक जनक सिंह, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, पूर्व विधायक अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माझी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामदयाल शर्मा, जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शाह, धर्मेंद्र चौहान और अधेंदू शेखर, बलवंत सिंह, निरंजन शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता उपस्थित थें। संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया।