Chhapra: हृदय रोग से पीड़ित बड़ा तेलपा निवासी विनोद ठाकुर को पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ में ईलाज के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से 2 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है. वही सलेमपुर निवासी शिल्पी मल्होत्रा के कैंसर रोग के ईलाज के लिए 1 लाख 20 हजार की राशि मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से स्वीकृत करायी गयी है.
दोनों पीड़ित के यहा स्वीकृति पत्र सांसद के निर्देश पर एक शिष्ट मण्डल जिनमे भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता अनिल सिंह, बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह, जिला भाजपा के जिलामंत्री सत्यानंद सिंह, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज सिंह, उपेंद्र राम द्वारा दिया गया. दोनों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं जिनको राशि की पत्र मिलने के बाद दोनों परिवार ने सांसद का आभार प्रकट किया.