Rivilganj: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र लेकर लोगों के घरों तक पहुँच रहे है.
रिविलगंज के इनई ग्राम के बूथ संख्या 47 एवं 48 पर सारण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं गोपालगंज भाजपा के संगठन प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, OBC मोर्चा के प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न भक्त, भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मदन सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने वालीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक उर्फ कालू सहित दर्जनों परिवार में जाकर संपर्क अभियान चलाया गया. साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं बूथ सप्तऋषियों से मिलकर लक्ष्य को पूरा करने का आग्रह किया.