Chhapra: भारतीय जनता पार्टी रिविलगंज सदर मंडल संगठन पर्व मंडल चुनाव के आवेदन के लिए कचनार पंचायत के नवादा में बैठक मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा के अध्यक्षता में हुआ. जिसमे मंडल चुनाव अधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह एवं मंडल सह चुनाव अधिकारी गामा सिंह के देख रेख़ में आवेदन लिया गया.
मंडल चुनाव प्रभारी ने सबसे पहले मंडल चुनाव के मतदाता सूची को दीवाल पर चिपकवाय फिर उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता मंडल चुनाव के लिए आवेदन दे सकते है. फिर आवेदन देने का समय तय किए फिर तय समय सीमा के अंदर मंडल अध्यक्ष के लिए 4 आवेदन चुनाव अधिकारी राकेश कु सिंह एवं सह चुनाव अधिकारी को दिया गया.
बैठक में जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, पुर्व मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, नगर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, नागेन्द्र राम, ददन सिंह, अखिलेश सिंह, भाजपा के जिला खेल प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश सिंह, जयनंदन पंडित, प्रभात मिश्रा, अशोक सिंह अरुण सिंह, अखिलेश ठाकुर के साथ बूथ अध्यक्ष सामिल हुए. जिन 4 कार्यकर्ता ने मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन मंडल अध्यक्ष रबिभूसन्न मिश्रा, सुशांत कु सिंह, बिनोद कु सिंह, अखिलेश कु ने चुनाव अधिकारी राकेश सिंह को दिया गया.