उप्र के बाराबंकी में भीषण हादसा, बिहार आ रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने 2-2 लाख मुआवजा का किया ऐलान

उप्र के बाराबंकी में भीषण हादसा, बिहार आ रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने 2-2 लाख मुआवजा का किया ऐलान

पटना/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में बीती रात करीब डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। रोड के किनारे खड़ी एक वॉल्वो बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हैं। बस में सवार यात्री बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। यह हादसा रामस्नेही थाना क्षेत्र के कल्याणी नदी हाईवे पर हुआ है।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि हरियाणा से बिहार जा रही जा रही थी। दो बसों की सवारी एक ही बस में बैठी थी। कुछ दूर रास्ते में टॉयर पंचर हुआ था। इसके बाद ये बस फिर चली और रामस्नेहीघाट थाना इलाके के कल्याणी नदी हाइवे पर रात करीब सात बजे एक्सेल टूट गया। इसके बाद से बस सड़क किनारे खड़ी थी। देर रात एक ट्रक आया और उसने पीछे से बस में टक्कर मार दी। हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हुई है और 15 से 16 लोग घायल हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें कई लोगों की हालत नाजुक है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी बस के नीचे लोग दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने कार्य किया जा रहा है।

बताया कि बस में सवार यात्रियों में ज्यादातर मजदूर थे। ये पंजाब तथा हरियाणा में किसानी का काम करने गए थे। वहां से लौट रहे थे। इस बस में करीब 100 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी यात्री अपने गांव लौट रहे थे।

जिन मृतकों की पहचान हुई

मृतकों में संतोष सिंह (30) पुत्र रति चंद महेशकुट थाना करसाकुड़ा, अररिया, बिहार। बिजेन्द्र कुमार(28) पुत्र लक्ष्मीकांत, खजरखाड़ी। ठागा पंडित (45) पुत्र पलधारी, मिथलेश पंडित (20) पुत्र ठागा पंडित निवासी कन्हौली, सीतामढ़ी। जोगेन्दर (45) पुत्र सच्चराम निवासी—जहांगीरपुर, थाना श्यामपुरभारा, सीवर, बिहार। इन्दल साहबी (30) पुत्र राम बिनय, कोहियाटोला, सैदपुर, सीमामढ़ी। रेनू सदा (25) लक्ष्मी सदा, तालीपुर, विरवल, दरभंगा। भोला साहनी(45) पुत्र अहूरन साहनी, बेलाही, रूनी सैदपुर, सीतामढ़ी। सुरेश पंडित(35) पुत्र प्रकाश पंडित, निवासी कन्हौली, सीतामढ़ी। सोनू साहनी (39) पुत्र रुदल साहनी निवासी खोथा, रूनी सैदपुर, सीतापुर। मुंदर साहनी(38) पुत्र लक्ष्मी साहनी। नरेश साहनी (37) पुत्र सीताराम, निवासी कोठिया बेलाही, रूनी सैदपुर, सीतापुर। मिश्रीलाल(50) पुत्र चिन्गी, निवासी लोहिया पट्टी, फुलपरास, मधुबनी, बिहार। बउआ(24) पुत्र हरिकिशन मंडल निवासी टोलबज्जा, फारविसगंज, अररिया, बिहार। मंटू(17) पुत्र जोगिन्दर तथा शम्भू(29) पुत्र बच्चे लाल, निवासी लोहियापट्टी, फलपरास, मधुबनी तथा सुशील पंडितमंटू(35) पुत्र अकलदेव निवासी खाफ, कन्हौली, सीतामढ़ी, बिहार शामिल हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में बिहार के 12 मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता तथा घायलों के समुचित इलाज एवं उन्हें बिहार लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया है.

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें