बिहार प्रदेश भाजपा में सांगठनिक फेरबदल

बिहार प्रदेश भाजपा में सांगठनिक फेरबदल

पटना: भाजपा पदाधिकारी जनक राम के मंत्री बन जाने से बिहार प्रदेश भाजपा में थोड़ी फेरबदल हुई है। फेेेरबदल के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को नये पदाधिकारियों की सूची जारी की । इसके अनुसार पार्टी के उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री बदले गये हैं।

एक व्यक्ति एक पद के फ़ार्मूले के तहत जनक राम को अब संगठन से मुक्त कर दिया गया है। जनक राम प्रदेश महामंत्री हुआ करते थे। पार्टी ने अब प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बेबी कुमारी को प्रदेश महामंत्री बना दिया है । प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभू को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक अनिल राम को नया पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें प्रदेश मंत्री की ज़िम्मेवारी सौंपी गयी है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें