जदयू महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक, टीकाकरण के लिए किया जाएगा जागरूक

जदयू महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक, टीकाकरण के लिए किया जाएगा जागरूक

Chhapra: सारण जिला महिला जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्षो की बैठक जिला अध्यक्ष कुसुम देवी के नेतृत्व में उनके गुदरी छपरा स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्ष कुसुम देवी द्वारा बताया गया कि आप सभी अपने अपने प्रखंडों में कोविड-19 का टीका दिलाने हेतु सभी को प्रेरित करें। जो भी टीका नहीं लिए हैं उन्हें टीका लेने हेतु जागृत करें और टीका दिलवाए। प्रखंड अध्यक्षों को बताया गया कि जनता की सेवा करिए और जनता के बीच में रहिए। जनता दल यूनाइटेड ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के हित का ख्याल रखती है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पर हम सब को विश्वास है। महिलाओं को इसमें सम्मान मिलता है और बिहार की महिलाओं को सरकारी नौकरी और पार्टी में भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हमें आरक्षण देखकर आगे बढ़ने का मौका दिया गया है। महिला उद्यमी योजना के तहत हमें 10 लाख लोन दिया जा रहा है। आज बिहार की महिलाएं छोटा उद्योग धंधे लगाकर अपने पैरों पर खड़ी होकर अपना जीवन निर्वाह कर सकती है। आज महिलाएं भयमुक्त वातावरण में कहीं भी आ जा रही है।

इस बैठक में महिला जदयू जिला अध्यक्ष कुसुम देवी, प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी, रेनू देवी, पुष्पा देवी, रूबी देवी, निशा कुमारी, संगीता देवी, अनीषा कुमारी, नीतू सिन्हा, नीतू सिंह, समीना खातून, नीतू पांडे, संगीता देवी, सविता तिवारी, रेखा देवी, अनीता देवी, मालती देवी, सोनी देवी, कल्याणी कुमारी, संजू देवी उपस्थित थीं।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें