मांझी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण में तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. इस मौके पर सारण जिला जदयू महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के वीडियो संवाद में हिस्सा लिया. इस मौके पर माधवी सिंह ने मुख्यमंत्री से माझी विधानसभा में चल रही विभिन्न योजनाओं व उनके प्रगति के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर माधवी सिंह ने सीएम से कहा वो महिला कार्यकर्ता की मदद से अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रही हैं. महिलाओं तक सरकार की सभी योजनाएं समय से पहुंचे इसके लिए भी तमाम महिला कार्यकर्ता उनके निर्देश पर काम कर रही हैं. सीएम व सांसद आरसीपी सिंह के साथ संवाद के दौरान महिला कार्यकर्ता उत्साहित नज़र आयीं और खुलकर मुख्यमंत्री और सांसद आरपीसीपी सिंह के समक्ष अपनी बातें रखीं. इस मौके पर रिचा सिंह , बबीता सिंह, राखी सिंह आदि मौजूद रहीं.
सीएम के साथ महिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने किया वीडियो संवाद
2020-06-09