आज का पंचांग | वैशाख शुक्ल नवमी | राशिफल

आज का पंचांग | वैशाख शुक्ल नवमी | राशिफल

आज का पंचांग
दिनाँक 29 /04/2023 शनिवार, वैशाख शुक्लपक्ष नवमी, दोपहर 06:22 उपरांत दशमी
नक्षत्र अश्लेशा
दोपहर 12:47 उपरांत माघा, चन्द्र राशि सिह, विक्रम संवत 2079
सूर्योदय 05:15 सुबह, सूर्यास्त 06:19 संध्या
चंद्रोदय 12:38 सुबह, चंद्रास्त 02:08 सुबह (30अप्रैल)
लगन मेष 06:11 सुबह सुबह,उपरांत वृष लगन
चौघडिया,दिन चौघड़िया
काल 05:15 सुबह 06:53 सुबह
शुभ 06:53 सुबह 08:31 सुबह
रोग 08:31 सुबह 10:09 सुबह
उद्देग 10:09 सुबह 11:47 सुबह
चर 11:47 सुबह 01:25 दोपहर
लाभ 01:25 दोपहर 03:03 दोपहर
अमृत 03:03 दोपहर 04:41संध्या
काल 04:41 संध्या 06:19 संध्या
राहुकाल,सुबह 8:31 से 10:09 दोपहर
अभिजित मुहूर्त.सुबह 11:21 से 12:13दोपहर
दिशाशूल पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। घर के किसी काम से थोड़े समय के लिए पढ़ाई बाधित रहेगी। बाहर ज्यादा घूमने का प्रयास नहीं करे ।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।शादीशुदा लोग अपने लिए ठोस निर्णय लेंगे विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने मित्र से अच्छा रिश्ता मिल सकता है। लकी नंबर 5 लकी कलर महरून

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ,छ, के, को, हा)
प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी करते हैं तो उसमे थोड़ा आराम मिलेगा और आप अपना ज्यादातर समय अपनी रुचि के कार्यों को दे पाएंगे। कुछ नया करने की सोच बनेगा। लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा।विद्यार्थियों को आज के दिन संभल कर रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा। लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।परिवार के लोगों को और अच्छे से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा और सभी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन शुभ रहेगा। लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

 कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विधार्थियो के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे। मित्र साथ नही देंगे । अचानक लाभ मिलेगा। लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी। इसलिये मन की बात को किसी अपने के साथ अवश्य साँझा करे। लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।विवाहित लोगों की अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी लेकिन उसमे कुछ अड़चने आ सकती है। यदि प्रेम संबंध में है तो आपको अपने पार्टनर के ऊपर शक होगा और आप उन पर नज़र बनाए रखेंगे। लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।दिन की शुरुआत में कुछ बातों को लेकर भाई या बहन से अनबन तो जरूर होगी। ऐसे में सभी के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग काम आएगा। लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कारोबारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा और मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।स्कूल में है तो किसी कारणवश माता-पिता आपसे नाराज़ हो सकते है और आपकी पढ़ाई को लेकर ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है। लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आज का दिन पारिवारिक रिश्तो को मजबूती देने के लिए अनुकूल है। लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें