Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

मेष, वृश्चिक समेत इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन

आज का पंचांग
दिनांक 22 /07/2023 शनिवार
श्रावण शुक्लपक्ष ( अधिक )चतुर्थी
सुबह 09 :26 उपरात पंचमी
नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुन
संध्या 04 :58 उपरांत उतराफाल्गुन
चन्द्र राशि : सिह
रात्रि 11:42 उपरांत कन्या
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:11 सुबह,
सूर्यास्त :06:41संध्या
चंद्रोदय :08:52 सुबह
चंद्रास्त: 09:39 रात्रि
लगन : कर्क 07:10 सुबह
उपरांत सिंह लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
काल :05:11 सुबह 06:52 सुबह
शुभ :06:52 सुबह 08:33 सुबह,
रोग :08:33 सुबह 10:15 सुबह ,
उद्देग :10:15 सुबह11:56 सुबह,
चर :11:56 सुबह 01:37 दोपहर
लाभ :01:37 दोपहर 03:18 दोपहर,
अमृत :03:18 दोपहर 04:59 संध्या
काल 04:59 संध्या 06 :41 संध्या
राहुकाल
सुबह 10 :14 दोपहर 11 :56 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:29 से 12:23 दोपहर
दिशाशूल : पूर्व

आज का राशिफल.

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 1लकी कलर गुलाबी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
लकी नंबर 7लकी कलर भूरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
लकी नंबर 06,लकी कलर नीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
लकी नंबर 2,लकी कलर सलेटी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
लकी नंबर 9,लकी कलर काला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लकी नंबर 3,लकी कलर संतरी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
लकी नंबर 4,लकी कलर ग्रे

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी।
लकी नंबर 5,लकी कलर गुलाबी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे।
लकी नंबर 2,लकी कलर
आसमानी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
लकी नंबर 9,लकी कलर हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
लकी नंबर 3,लकी कलर लाल

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 4,लकी कलर ग्रे

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Exit mobile version