आज का पंचांग
दिनांक 13 /07/2023 गुरुवार
श्रावण कृष्णपक्ष एकादशी
संध्या 06:24 उपरांत द्वादशी
नक्षत्र : कृतिका
रात्रि 08:52 उपरांत रोहिणी
चन्द्र राशि: वृष
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:07 सुबह,
सूर्यास्त :06:44 संध्या
चंद्रोदय :01:51 सुबह (14 जुलाई 23)
चंद्रास्त: 03:06 दोपहर
लगन : मिथुन 05:27 सुबह
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ :05:07 सुबह 06:49 सुबह
रोग :06:49 सुबह 08:31 सुबह,
उद्देग :08:31 सुबह 10:13 सुबह ,
चर :10:13 सुबह11:55 सुबह,
लाभ :11:55 सुबह 01:37 दोपहर
अमृत :01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
काल :03:19 दोपहर 05:01 संध्या,
शुभ :05:01 संध्या 06:44 संध्या,
राहुकाल:
दोपहर 01:37 से 03:19 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:28 से 12:22 दोपहर
दिशाशूल : दक्षिण
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। आज के दिन आप मेहनत तो पूरी करेंगे लेकिन भाग्य शायद ही आपका साथ दे। ऐसे में निराश होने की बजाए अपने काम पर ही ध्यान रखे ।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
4
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपने ऑफिस में आपको लेकर एक अच्छा वातावरण बनेगा और सभी आपके काम से खुश भी दिखाई देंगे।
लकी कलर
स्लेटी
लकी नंबर
3
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी।अचानक से धन लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन इसके लिए आपको सजग रहने की आवश्यकता हैं।
लकी कलर
ग्रे
लकी नंबर
6
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं इसलिये अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखें। बाहर का या तला-भुना खाने से बचे।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
6
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंद्वियों से पूरी चुनौती मिलेगी और उनके हाथ से कुछ सौदे निकल भी सकते हैं। ऐसे में निराश ना होए।
लकी कलर
लाल
लकी नंबर
3
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता हैं लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक निकलेगा। इसलिये बेवजह के विवाद में पड़ने से अच्छा है इससे बचा जाये और सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार किया जाये।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
7
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा।यदि आप विवाहित है तो आज का दिन आप दोनों के लिए अत्यंत शुभ हैं। आप अपने साथी के साथ घर के पास ही कही बाहर जाने का प्लान अवश्य करे।
लकी कलर
संतरी
लकी नंबर
9
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें।अपनी माँ के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि आज के दिन चंद्रमा आपकी कुंडली में सही नहीं हैं।
लकी कलर
हरा
लकी नंबर
5
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।परिवार के कुछ उत्तरदायित्व आपके कंधो पर भी आयेंगे लेकिन आप उन्हें भलीभांति परिपूर्ण करेंगे।
लकी कलर
गहरा नीला
लकी नंबर
2
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी।छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता हैं और बाकि दिनों के अपेक्षाकृत आज आपका मन कुंठित सा रहेगा।
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
1
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा।अपने करियर में बदलाव की भावना मन में आएगी और आप इसके लिए सक्रिय रूप से प्रयास भी शुरू कर देंगे। ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे।
लकी कलर
बैंगनी
लकी नंबर
8
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा।जो काम आपके कुछ दिन से रुके या अटके हुए पड़े थे, आज के दिन उन्हें गति मिलेगी और आगे का मार्ग प्रशस्त होगा।
लकी कलर
भूरा
लकी नंबर
7
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847