Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

आश्विन कृष्णपक्ष त्रयोदशी | पंचांग | राशिफल

आज का पंचांग
दिनांक 12 /10/2023 गुरुवार
आश्विन कृष्णपक्ष त्रयोदशी
सुबह 07:53 उपरांत चतुर्दशी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुन
सुबह 11:36 उपरांत उतराफाल्गुन
चन्द्र राशि सिह
संध्या 06:16 उपरांत कन्या
सूर्योदय 05:46 सुबह
सूर्यास्त :05:25 संध्या
चंद्रोदय :04 :21 रात्रि (13 अक्तूबर 23 )
चंद्रास्त :04 :16 दोपहर
लगन : कन्या 06 :15 सुबह
उपरांत तुला लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ 05:46 सुबह 07:14 सुबह
रोग 7:14 सुबह 08:41सुबह
उद्देग 08:41 सुबह 10:08 सुबह
चर10:08 सुबह 11:36 सुबह,
लाभ 11:36 सुबह 01:03 दोपहर
अमृत1:03 दोपहर 02:31 दोपहर,
काल 02:31 दोपहर 03:58 संध्या
शुभ 03:58 संध्या 05:25 संध्या
राहुकाल
01:03 दोपहरसे 02 :31 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:13 से 11:59 सुबह
दिशाशूल :दक्षिण
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
शारीरिक कष्ट संभव है। अनहोनी की आशंका रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।घर में तनाव का माहौल रहेगा हालाँकि बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह जल्दी सुलझ भी जाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
परीक्षा, प्रतियोगिता व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। यदि आप व्यापारी है और कुछ दिनों से किसी पार्टी के साथ कोई डील पेंडिंग पड़ी है तो वह आज के दिन संपन्न हो जाएगी और आप लाभ में रहेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पुराना रोग उभर सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है।यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आज के दिन इंटरव्यू के लिए कुछ कॉल्स आ सकते है। ऐसे में घबराएं नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दे।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपको समझेंगे। नौकरी में किसी जूनियर के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक तो होगी लेकिन वह जल्दी समाप्त भी हो जाएगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए कार्य मिल सकते हैं। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। जल्दबाजी न करें। यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते है तो आज के दिन मुख्य रूप से सावधानी बरते क्योंकि खेल-खेल में चोट लग सकती है।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दुष्टजनों से दूर बनाएं। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ-दान इत्यादि में खर्च होगा। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे।विवाहित लोगों का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव होगा जिस कारण रिश्तों में कटुता का भाव उत्पन्न होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी विशेष व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है।करियर को लेकर कोई बात मन ही मन परेशान करेगी लेकिन किसी के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक स्थिति तो सही रहेगी लेकिन व्यापार में कम ध्यान लगा पाएंगे। घर के काम ज्यादा होने के कारण व्यापार में कम ध्यान होगा और घर पर ज्यादा। हालांकि आप लाभ में ही रहेंगे और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शत्रु नतमस्तक होंगे। आराम का वक्त प्राप्त होगा। चैन की सांस ले पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।मित्रों का भरपूर सहयोग तो मिलेगा लेकिन वह पर्याप्त नहीं होगा। घर में शुभ कार्य होने के संकेत है और इस दौरान रिश्तेदारों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी शुभ कार्य को करने से पहले संकटहर्ता भगवान श्रीगणेश का नाम अवश्य ले।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह विवाद की स्थिति निर्मित होगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। कुछ छोटी-मोटी चीजों को लेकर टेंशन होगी लेकिन ज्यादातर समय आप स्वयं में सुधार का अनुभव करेंगे। इस दौरान आपका मन नयी-नयी चीजों को करने या आजमाने पर रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यदि आप किसी से प्रेम करते है तो आज उनसे कह दे, परिणाम बेहतर रहेगा। पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति को इसके बारे में पता चल सकता है जिसको आप नहीं बताना चाहते हो।जोखिम बिलकुल नहीं लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। समय नेष्ट है।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह विवाद की स्थिति निर्मित होगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को अच्छे जॉब ऑफर मिलेंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा। घर पर कुछ अनहोनी घटने की आशंका हैं जिस कारण मन में उदासी का भाव रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Exit mobile version