Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

आश्विन कृष्णपक्ष द्वादशी | पंचांग | राशिफल

आज का पंचांग
दिनांक 11 /10/2023 बुधवार
आश्विन कृष्णपक्ष द्वादशी
सुबह 05:37 उपरांत त्रयोदशी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : माघा
सुबह 08 :45 उपरांत पूर्वाफाल्गुन
चन्द्र राशि सिह
सूर्योदय 05:46 सुबह
सूर्यास्त :05:26 संध्या
चंद्रोदय :03:29 रात्रि (12 अक्तूबर 23 )
चंद्रास्त :03:47 दोपहर
लगन : कन्या 06 :19 सुबह
उपरांत तुला लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
लाभ 05:46 सुबह 07:13 सुबह
अमृत 7:13 सुबह 08:41 सुबह
काल 08:41 सुबह 10:08 सुबह
शुभ 10:08 सुबह 11:36 सुबह,
रोग 11:36 सुबह 01:04 दोपहर
उद्देग1:04 दोपहर 02:31 दोपहर,
चर 02:31 दोपहर 03:59 संध्या
लाभ 03:59 संध्या 05:26 संध्या
राहुकाल
राहुकाल 11:36 से 01:04 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
आज कोई नहीं
दिशाशूल :उत्तर
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।यदि पढ़ाई में कुछ नया कोर्स करने का सोच रहे है तो उस पर आज के दिन ठोस निर्णय ले सकते है। शुरू में उसमे कुछ दिक्कत आएगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज पत्नी और माँ के साथ संबंधो और उनके स्वास्थ्य पर बुरा पड़ेगा। इसलिये पत्नी और माँ के साथ बातचीत करते समय स्वभाव नरम रखे और कोई ऐसी बात ना बोले जो उन्हें बुरी लग जाए।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है।पढ़ाई में कुछ बातो को लेकर मन शंकित रहेगा। सीनियर्स से भी सहयोग मिलेगा। अध्यापक आपके काम से खुश होंगे और आपकी बड़ाई भी कर सकते है।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं।घर में किसी सदस्य की तबियत खराब रह सकती है जिस कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहने की आशंका है।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।यदि प्रेम संबंध में है तो सचेत रहे रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी। किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है। समाजिक कार्य में मन नहीं लगेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भाग्य का साथ मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं बीतेगा। यदि आपका कोई छोटा भाई या बहन है तो उनके साथ विचारो का मतभेद होगा जिस कारण आपस में कहासुनी हो सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है।घर के बड़े सदस्यों से बात करते समय सावधानी बरते क्योंकि आपके मुख से कोई ऐसी बात निकल सकती है जो उनके दिल को चुभ जाए। हालाँकि आपका वह अर्थ नही होगा लेकिन फिर भी इससे रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी। किसी मित्र के साथ बात को साँझा तो करेंगे लेकिन उचित हल नहीं निकल पाएगा। मन अशांत रहेगा और बेचैनी रहेगी। दिन के अंत में कुछ आराम अवश्य मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। आत्म-विश्वास की कमी तो होगी ही और साथ ही आपके शत्रु भी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते है। ऐसे में संयम से काम नही लिया तो स्थिति बिगड़ जाएगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा।व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा लेकिन खर्चें भी बढ़ जाएंगे। हालाँकि आप कुछ नया करने का विचार कर सकते है लेकिन उसमे अड़चने भी बहुत आएगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।विवाहित पुरुष अपनी संगिनी के साथ कहीं रोमांटिक जगह जाने का प्लान करेंगे लेकिन अंतिम समय में कुछ बात होने के कारण प्लान कैंसिल हो सकता है।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। बाजार का खाना बिल्कुल ना खाए। दिन के मध्य में कुछ समय के लिए गले से संबंधित समस्या होगी लेकिन वह जल्दी ही ठीक हो जाएगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Exit mobile version