Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

आज का पंचांग | ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा | राशिफल

आज का पंचांग
दिनाँक 06/05/2023 शनिवार, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष प्रतिपदा, रात्रि 09:52 उपरांत द्वितीया,नक्षत्र विशाखा,रात्रि 09:13 उपरांत अनुराधा,चन्द्र राशि तुला ,दोपहर 03:22 उपरांत वृश्चिक, विक्रम संवत 2080 ,सूर्योदय 05:10 सुबह, सूर्यास्त 06:23 संध्या,चंद्रोदय 07:10 संध्या, चंद्रास्त 05:21 सुबह,लगन मेष 05:44 सुबह ,उपरांत वृष लगन , चौघडिया,दिन चौघड़िया,
काल 05:10 सुबह 06:49 सुबह,शुभ 06:49 सुबह 08:28 सुबह,रोग 08:28 सुबह 10:07 सुबह ,उद्देग 10:07 सुबह 11:46 सुबह,चर 11:46 सुबह 01:25 दोपहर लाभ 01:25 दोपहर 03:04 दोपहर,अमृत 03:04 दोपहर 04:44 संध्या,काल 04:44 संध्या 06:23 संध्या,राहुकाल,सुबह 08:28 से 10:07 सुबह,अभिजित मुहूर्त सुबह 11:20 से 12:13 दोपहर ,दिशाशूल पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज के दिन कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। राजनीति के लोगों के साथ उलझने से बचें अन्यथा यह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
लाल

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी।किसी मित्र के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित हो सकते हैं। मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा। किसी के साथ कुछ अनबन संभव हैं लेकिन वह जल्दी ही सुलझ जाएगी।

लकी नंबर
3
लकी कलर
हरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।दिन में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन दोपहर तक सब ठीक हो जायेगा। सभी के साथ आपका स्वभाव मैत्रीपूर्ण रहेगा लेकिन किसी को आपकी कोई बात खटक सकती है।

लकी नंबर
5

लकी कलर
नारंगी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। ऑफिस का काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप अपनी निजी परेशानियों को लेकर टेंशन में रहेंगे। किसी चीज़ की अति हो सकती है इसलिये ज्यादा सोचे नही।

लकी नंबर
8

लकी कलर
काला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है।मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन उसके अनुसार फल नहीं मिलेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज संभल कर बोलने की आवश्यकता हैं।

लकी नंबर
9

लकी कलर
गुलाबी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज कही से अच्छा रिश्ता आ सकता हैं लेकिन आप उत्तेजित होने से बचें। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

लकी नंबर
5
लकी कलर
ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।प्रेम संबंध मधुर बनेंगे और आप कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।

लकी नंबर
6
लकी कलर
स्लेटी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं।अपनी माँ को कुछ ऐसा कहने से बचे जो उनको बुरा लग सकता हो। ऑफिस की राजनीति से दूर रहने का प्रयास करे अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा दांव सिद्ध होगा।

लकी नंबर
2
लकी कलर
आसमानी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया हैं और उनकी कोई अच्छी डील भी हो सकती है। ऐसे में अपने चारो ओर नज़र बनाए रखे।
लकी नंबर
7

लकी कलर
पीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मानसिक रूप से कोई तनाव घेरे रहेगा जिसकी चिंता आपको लगी रहेगी। इससे बचने के लिए आप अपने जीवन में योग व प्राणायाम को अवश्य स्थान दे।

लकी नंबर
1

लकी कलर
लाल

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा, इसलिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें। घर में किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी।

लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। परिवार का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा और घर में कोई पूजा-अनुष्ठान भी हो सकता है। शाम के समय मंदिर जाएंगे तो बेहतर रहेगा।

लकी नंबर 6 लकी कलर श्वेत

संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Exit mobile version