आज का पंचांग | राशिफल | चैत्र कृष्ण चतुर्थी | 11 मार्च 2023

आज का पंचांग | राशिफल | चैत्र कृष्ण चतुर्थी | 11 मार्च 2023

आज का पंचांग

दिनाँक 11/03/2023 शनिवार,चैत्र कृष्णपक्ष तिथि चतुर्थी,रात्रि 10:05 उपरांत,नक्षत्र चित्रा ,सुबह 07:11उपरांत स्वाति,चन्द्र राशि तुला ,विक्रम संवत 2079, सूर्योदय 06:03 सुबह,सूर्यास्त 05:56 संध्या,चंद्रोदय 09:26 संध्या चंद्रास्त 08:10 सुबह ,लगन कुम्भ 06:18 सुबह,उपरांत मीन लगन ,चौघडिया,दिन चौघड़िया,काल 06:03 सुबह 07:32 सुबह,,शुभ 07:32 सुबह
09:02 सुबह,रोग 09:02 सुबह 10:31 सुबह,उद्देग 10:31 सुबह 12:00 दोपहर ,चर 12:00 दोपहर 01:29 दोपहर,लाभ 01:29 दोपहर 02:58 दोपहर,अमृत 02:58 दोपहर 04:27 शाम काल 04:27 शाम 05:56 शाम,राहुकाल:सुबह 09:02 से 10:31दोपहर,अभिजित मुहूर्त ,सुबह 11:36 से12:24 दोपहर,दिशाशूल पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा।यदि किसी लक्ष्य को पहले निर्धारित किया था लेकिन अभी तक उस पर आगे नही बढ़ पा रहे थे तो आज का दिन उसके लिए उपयुक्त रहेगा।
लकी नंबर
3
लकी कलर
आसमानी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।आज का ज्यादातर समय खेलकूद में व्यतीत होगा। यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो उसमें अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता हैं जो मन को आनंदित करेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपका अपने साथी के साथ कहीं आसपास घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता हैं।
लकी नंबर
7
लकी कलर
हरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी।विद्यार्थियों को किसी ऐसे मित्र से मार्गदर्शन मिलेगा जिनसे उन्हें आशा नहीं होगी। आपका विश्वास बेहतर बनेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे।पारिवारिक व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ नए समझौते हो सकते हैं। घर के सदस्य आपको लेकर प्रसन्न दिखाई देंगे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
स्लेटी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।जितना हो सके अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे अन्यथा तबियत बिगड़ सकती हैं। इसलिये जूस या इम्युनिटी मजबूत करने वाली चीजों का सेवन करे। इससे आपकी तबियत ठीक रहेगी।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना हैं। ऐसे में बड़ो-बुजुर्गों के बात को समझे। मित्र का सहयोग नहीं मिलेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। तथा बातों ही बातों में बात बढ़ भी सकती है धैर्य रखे लोगो के बात को ध्यान से सुने।
लकी नंबर
8
लकी कलर
पीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा।माता-पिता को लेकर भावुक हो सकते हैं तथा उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास किया जा सकता हैं। आज आपका उनके साथ कहीं आसपास घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
गुलाबी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। घर में छोटा-मोटा फंक्शन आयोजित हो सकता हैं जिसमें सभी की सहभागिता होगी।
लकी नंबर
4
लकी कलर
भूरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें।किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज के दिन उसमे कुछ अड़चन आएगी। ऐसे में संयम से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। सभी के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि देखने को मिलेगी।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।आज के दिन ऐसा महसूस होगा कि आपके परिवार वाले आपको समझने में अक्षम हैं जिस कारण मन में उदासी का भाव आ सकता हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
महरून

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
Prev 1 of 236 Next
Prev 1 of 236 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें