आज का पंचांग | राशिफल

आज का पंचांग | राशिफल

आज का पंचांग

दिनाँक 07/03/2023 मंगलवार,फाल्गुन शुक्लपक्ष तिथि पूर्णिमा,संध्या 06:09 उपरांत प्रतिपदा,नक्षत्र पूर्वाफाल्गुन,सुबह 02:22 उपरांत उतराफाल्गुन (08 मार्च 23) चन्द्र राशि सिह विक्रम संवत 2079,सूर्योदय 06:07 सुबह,सूर्यास्त 05:54 संध्या,चंद्रोदय 05:49 संध्या,चंद्रास्त 06:08 सुबह,लगन मकर 05:03 सुबह,उपरांत कुम्भ लगन,चौघडिया,दिन चौघड़िया,

रोग 06:07सुबह 07:36 सुबह,उद्देग 07:36 सुबह 09:04 सुबह,चर 09:04 सुबह10:32 सुबह,लाभ 10:32 सुबह 12:01सुबह,अमृत 12:01सुबह 01:29 दोपहर,काल 01:29 दोपहर 02:57 दोपहर

शुभ 02:57 दोपहर 04:26 शाम,रोग 04:26 शाम 05:54 शाम,राहुकाल:दोपहर 02:57 से 04:26 दोपहर,अभिजित मुहूर्त ,सुबह 11:37 से 12:24 दोपहर, दिशाशूल उत्तर

आज होलिका दहन किया जायेगा समय संध्या 06 :24 मिनट से 08:51 तक

 

आज का राशिफल

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। रिश्ते की बात चल रही है तो वहां से कुछ अड़चन आयेगी।

लकी नंबर

5

लकी कलर

गुलाबी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी दोस्त पर ही आकर्षण का भाव आएगा लेकिन आप उनसे कह नहीं पाएंगे।

लकी नंबर

3

लकी कलर

भूरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता है जो आपके लिए शुभ फल देने वाला ही होगा। ऐसे में चारो ओर ध्यान रखे।

लकी नंबर

2

लकी कलर

ग्रे

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी।

लकी नंबर

7

लकी कलर

महरून

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।घर में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो वह अटक सकती है। दुसरे से आपकी किसी के साथ बातचीत शुरू होगी।

लकी नंबर

6

लकी कलर

आसमानी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा।यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आज के दिन इंटरव्यू देने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे।

लकी नंबर

9

लकी कलर

संतरी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।आप अपने काम पर कम ध्यान दे पाएंगे और किसी अन्य मामले में उलझे रहेंगे। इस दौरान प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ उलझने से बचे। मित्र सहयोग नहीं करेगे।

लकी नंबर

1

लकी कलर

हरा

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।नौकरी करते है तो आज के दिन आपको अपनी टीम के सदस्यों से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ बाते होंगी जो उन्हें जल्दी समझ नही आएगी।

लकी नंबर

8

लकी कलर

श्वेत

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। कॉलेज के छात्र अपने दोस्तों के साथ कुछ नया शुरू कर सकते है और इसमें उन्हें शुरूआती सफलता भी मिलेगी।

लकी नंबर

7

लकी कलर

स्लेटी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।व्यापारिक दृष्टि दिन शुभ फल देने वाला रहेगा और आप चारों ओर से लाभ ही लाभ में रहेंगे। पैसों को कही निवेश किया हुआ है लाभ होगा।

लकी नंबर

6

लकी कलर

केसरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।प्रेम जीवन में संभल कर रहिये क्योंकि आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। रिश्ते में किसी मित्र के द्वारा ही दरार डालने की कोशिश की जाएगी।

लकी नंबर

4

लकी कलर

नीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो आज के दिन उस ओर ध्यान कम दे पाएंगे और अन्य कामो में ज्यादा ध्यान लगेगा। आज वैसी तैयारी नहीं हो पाएगी जितना आप हमेशा करते आए है।

लकी नंबर

9

लकी कलर

पीला

 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें