Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी | पंचांग | राशिफल

आज का पंचांग
दिनाँक 03/06/2023 शनिवार, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष चतुर्दशी, सुबह 11:16 उपरांत पूर्णिमा, नक्षत्र विशाखा, सुबह 06:16 उपरांत विशाखा,चन्द्र राशि वृश्चिक, विक्रम संवत 2080, सूर्योदय 04:58 सुबह,सूर्यास्त 06:37 संध्या,चंद्रोदय 05:58 संध्या,चंद्रास्त 04 :33 सुबह ( 04 जून 23), लगन मिथुन 05:51 सुबह,उपरांत कर्क लगन, चौघडिया, दिन चौघड़िया,काल 04:58 सुबह 06:41 सुबह,शुभ 06:41 सुबह 08:23 सुबह,रोग 08:23 सुबह 10:05 सुबह,उद्देग 10:05 सुबह 11:48 सुबह चर 11:48 सुबह 01:30 दोपहर, लाभ 01:30 दोपहर 03:12 दोपहर, अमृत 03:12 दोपहर 04:55 संध्या काल 04:55 संध्या 06:37 संध्या, राहुकाल,दोपहर 08 :23 से 10:05 सुबह, अभिजित मुहूर्त ,सुबह 11:20 से 12:15 दोपहर तक,
दिशाशूल पूर्व।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र अपने लिए नए क्षेत्रों को चुनने पर ध्यान देंगे तथा ऑनलाइन काम देखेंगे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर आपको कुछ लोग भ्रमित करने का प्रयास करेंगे लेकिन आपका ध्यान मुख्यतया अपनी पढ़ाई की ओर ज्यादा रखिए।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा।मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे व आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। बुद्धि में अप्रत्याशित विकास होगा जिससे नए-नए विचार आपके मन में आयेंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। प्रेम सम्बन्ध मज़बूत होगा। नए मित्र बनेंगे जिसका आपसे लगाव हो सकता है। ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले उसको समय दे अन्यथा बाद में यह किसी अनहोनी का कारण बन सकता हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा व किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। आप स्वयं में एक नयी ऊर्जा को पाएंगे और उसी के अनुसार कार्य करेंगे।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने को सोचेंगे जिस कारण उनके मन में तरह-तरह के विचार आयेंगे। ऐसे समय में अपने अध्यापक से अवश्य परामर्श ले जिससे आपको सहायता मिलेगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा।जो अभी किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं उन्हें अपने साथी से धोखा मिल सकता हैं। आपका अपने साथी से मोहभंग भी हो सकता हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
केसरी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।परिवार में कुछ खटास आ सकती हैं जिस कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ेगी। आपका अपने भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं। इस समय धैर्य से काम ले।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए।स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। आपका ज्यादा ध्यान इधर-उधर भटकेगा व संतुष्टि नही मिलेगी।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आ रहा हैं। आपको कोई बड़ा घाटा होने की संभावना हैं।अपने शत्रुओं पर ध्यान रखे।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोग दुविधा की स्थिति में रहेंगे व उन्हें अपने काम के कारण तनाव का अनुभव होगा। प्राइवेट जॉब करने वाले अपने काम से संतुष्ट दिखाई देंगे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Exit mobile version