आज का पंचांग | वैशाख शुक्ल द्वादशी | राशिफल

आज का पंचांग | वैशाख शुक्ल द्वादशी | राशिफल

आज का पंचांग
दिनाँक 02 /05/2023 मंगलवार, वैशाख शुक्लपक्ष द्वादशी, रात्रि 11:17 उपरांत त्रयोदशी, नक्षत्र उतराफाल्गुन, संध्या 07:41 उपरांत हस्त, चन्द्र राशि कन्या, विक्रम संवत 2080 सूर्योदय 05:13 सुबह,सूर्यास्त 06:21 संध्या,चंद्रोदय 03:17 दोपहर,चंद्रास्त 03:39 सुबह (03 मई 2023 ),लगन मेष 06:00 सुबह ,उपरांत वृष लगन , चौघडिया, दिन चौघड़िया, रोग 05:13 सुबह 06:51 सुबह,उद्देग 06:51 सुबह 08:30 सुबह,चर 08:30 सुबह 10:08 सुबह ,लाभ 10:08 सुबह 11:47 सुबह,अमृत 11:47 सुबह 01:25 दोपहर काल 01:25 दोपहर 03:03 दोपहर,शुभ 03:03 दोपहर 04:42 संध्या,रोग 04:42 संध्या 06:20 संध्या, राहुकाल, दोपहर 03:04 से 04:42 संध्या,अभिजित मुहूर्त सुबह 11:20 से 12:13दोपहर

दिशाशूल उतर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वाणी पर नियंत्रण रखें। क्लेश से बचें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।आपका पार्टनर उसमे भरपूर साथ देगा जो आपको आनंदित करेगा। दोनों के बीच आपसी स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा बनेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
नारंगी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी।अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर बनाकर रखे क्योंकि वे आपका नुकसान कर सकते हैं। व्यापार में आपके पास ऐसे समझौते आएंगे जो दिखने में तो आकर्षित होंगे लेकिन यह आपके लिए अनुचित सिद्ध हो सकते हैं।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। क्लेश रहेगा, वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।नौकरी कर रहे लोगों का मन अपने काम से उब सकता है तथा वे अपने लिए नयी नौकरी की तलाश कर सकते है। शायद आपको अपने मित्रों की ओर से कुछ अच्छा अवसर भी मिल सकता है।
लकी नंबर
8
लकी कलर
केसरिया

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा।आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जो व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं। आपके मित्र भी आपका सहयोग करेंगे भूमि संबंधी निवेश में लाभ मिलेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
गुलाबी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।आपके मृदु स्वभाव के कारण घर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा सभी के मन में आपके प्रति सम्मान और बढ़ेगा। ऐसे में आपका अपने मित्रों का सहयोग भी मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।
लकी नंबर
6
लकी कलर
बैंगनी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी।उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, परिवार में आपकी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है जिससे आपका मन आशंकित रहने की भी संभावना हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें।प्रेम जीवन के लिए आज का दिन उत्तम है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उन्हें यह बात पता नहीं हैं तो आज उन्हें अपने दिल की बात कह दे। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी दोनों के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
श्वेत

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।स्कूल के छात्र अपना समय रचनात्मक कार्यों में देंगे जिसमें उन्हें आनंद की अनुभूति होगी। दोस्त का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
पीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी का सहयोग मिल सकता हैं जिससे उनका मार्ग प्रशस्त होगा तथा भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
लकी नंबर
5
लकी कलर
काला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम से संतुष्टि मिलेगी तथा ऑफिस में उनके काम की प्रशंसा होगी। सहकर्मी आपके काम से प्रसन्न होंगे ।
लकी नंबर
9
लकी कलर
नीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें।आज का दिन आपके लिए बेहतर नही रहेगा लेकीन धीरे धीरे आपका अपने परिवार वालों के साथ संबंध और मधुर बनेगा। घर में कोई नयी खुशी आ सकती हैं जिसमे सभी सम्मिलित होंगे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
लाल

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा।श्वास की बीमारी से जुड़े रोगी अपना विशेष ध्यान रखे तथा प्रदुषण वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखे। खाने पर ध्यान रखें
लकी नंबर
3
लकी कलर
केसरी

 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें