आई रे! आई रे! आई रे!
आई फिर रंग-बिरंगी होली।
रंग खिले,गुलाल उड़े,
खुशियों से भर गई झोली।।
आई रंग-बिरंगी होली……..
बच्चे नाचें पहन मुखौटा,
देख लागें भूत-पिशाच।
गीले-शिकवे भूली दुनिया,
भूल गए सारे झूठ-साच।।
आई रंग-बिरंगी होली…….
क्या युवा,क्या बूढ़े,
सबकी है अपनी टोली।
मची रे! मची हुड़दंग,
पिचकारी से चलती मानो गोली।।
आई रंग-बिरंगी होली……..
सब गा रहे जोगीरा,
हो शहर या वो गांव।
आई ये गज़ब की बहार,
भूल गए सब धूप-छांव।।
आई रंग-बिरंगी होली……..
दिल खिलें,दिल मिलें,
हो गए सब दिल जवां।
पकवानों की बारिश हुई,
मस्ती चढ़ी परवां।।
आई रंग-बिरंगी होली……..
आई रंग-बिरंगी होली……..
लेखक के निजी विचार है.

लेखक
सन्नी कुमार सिन्हा
-
श्रीराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, तैयारी पूरी
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
पंडित महेंद्र मिश्र के जीवन पर आधारित दुर्लभ चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी
-
भोजपुरी कविता संग्रह "मति हेराईल रहे" का हुआ विमोचन
-
प्रसिद्ध गायिका दीपाली सहाय से Exclusive बातचीत
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
सारण जिले के प्रखंडों में चापानलों की मरम्मती के लिए मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने किया रवाना.
-
JPU के सीनेट की बैठक में पहुंचे राज्यपाल, कहा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर किए जायेंगे प्रयास
-
सुनील राय अपहरण कांड: सकुशल बरामदगी के बाद क्या कहा पीड़ित राजद नेता और पुलिस कप्तान ने, देखिए
-
श्रीराम जन्मोत्सव समिति निकालेगी भव्य शोभा यात्रा