इतिहास के पन्नों मेंः 08 अगस्त

इतिहास के पन्नों मेंः 08 अगस्त

भारत छोड़ो आंदोलन का आगाजः भारत के इतिहास में आठ अगस्त के दिन का विशेष महत्व है। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन 8 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। महात्मा गांधी ने इस आंदोलन की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई (मुम्बई) अधिवेशन से की थी। यह अंग्रेजी दासता के खिलाफ गांधीजी के नेतृत्व में छेड़ा गया निर्णायक जन आंदोलन था। इसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। 1942 का यह आंदेालन सबसे विशाल और सबसे तीव्र आंदोलन साबित हुआ। जिसके कारण भारत में ब्रिटिश राज की नींव पूरी तरह से हिल गई थी। इसी के चलते अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था।

अन्य अहम घटनाएंः

1549: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1763: वर्षों के संघर्ष के बाद कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र ।

1899: ए.टी. मार्शल की खोज के रूप में रेफ्रिजरेटर का पेटेंट।

1900: बोस्टन में पहली डेविस कप शृंखला की शुरुआत।

1919: ब्रिटेन की ओर से अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी।

1947: पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी।

1988: अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू।

1988: आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।

2004: इटली का बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार।

2010: तेजस्विनी सावंत म्युनिख विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

2013: पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए।

2021: मशहूर कलाकार अनुपम श्याम का निधन।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें