इतिहास के पन्नों में: 06 अक्टूबर

इतिहास के पन्नों में: 06 अक्टूबर

खगोल विज्ञान का ‘चमकता सितारा’: ख्यातिप्राप्त भारतीय खगोल विज्ञानी और साहा समीकरण का प्रतिपादन करने वाले प्रो. मेघनाथ साहा का जन्म 06 अक्टूबर 1893 को ढाका (अब बांग्लादेश) से 45 किमी दूर शिओरताली गांव में हुआ।

साहा समीकरण तारों में भौतिकी और रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है। उनकी एक अन्य खोज आयोजनाइजेशन फॉर्मूला है जो खगोल शास्त्रियों को सूर्य व अन्य तारों के आंतरिक तापमान और दबाव की जानकारी देने में सक्षम है। इसे लेकर एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री का मत था कि यह खगोल विज्ञान की 12वीं सबसे बड़ी खोज है। विज्ञान में साहा के योगदान को ख्यातिलब्ध वैज्ञानिक आइंस्टाइन ने भी स्वीकारा। डॉ. साहा के एक सिद्धांत ऊंचे तापमान पर तत्वों के व्यवहार को आइंस्टाइन ने संसार को एक विशेष देन बताया।

मेघनाथ साहा को बहुत कम उम्र में अपनी खोजों के लिए वैश्विक प्रसिद्धि मिली। वे रॉयल सोसायटी फेलो चुने गए। इसके साथ ही कई प्रमुख संस्थानों की स्थापना का श्रेय भी उन्हें जाता है। साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान और इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस जैसी महत्वपूर्व संस्थाओं की स्थापना में उन्होंने अहम योगदान दिया। उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी ने भारत में राष्ट्रीय शक पंचांग का भी संशोधन किया जो 22 मार्च 1957 से लागू किया गया।

प्रोफेसर साहा ने बचपन में बाढ़ की विभीषिका को करीब से अनुभव किया था, शायद इसलिए उन्होंने बाढ़ के कारणों और उसे रोकने का विशेष अध्ययन किया। साथ ही उन्होंने नदी बांध परियोजनाओं और बिजली परियोजनाओं में योगदान दिया। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में ही विज्ञान से संबंधित पुस्तकों की कमी का भी अनुभव किया था। उस समय विज्ञान की पुस्तकें विदेशों से मंगवानी पड़ती थी, जो हर किसी के लिए बहुत मुश्किल था। आगे चलकर उन्होंने काफी हद तक इस कमी को पूरा किया। डॉ. साहा की लिखी कई पुस्तकें भारतीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। उनकी पुस्तक थिअरी ऑफ हीटऔर मॉडर्न फिजिक्स को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

अन्य अहम घटनाएं:

1858: भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले नाना साहब पेशवा का निधन।

1922: सुप्रसिद्ध संत कृपालु महाराज का जन्म।

1930: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का जन्म।

1944: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का जन्म।

1946: फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म।

1974: भारत के पूर्व रक्षामंत्री वीके कृष्ण मेनन का निधन।

1979: मराठी साहित्यकार और समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का निधन।

2007: जाने-माने भारतीय कवि और संविधान विशेषज्ञ लक्ष्मीमल्ल सिंघवी का निधन।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें