Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 200 से ज्यादा यात्री थे सवार

नई दिल्ली: मिस्र से रूस जा रहा विमान सिनाई में क्रैश हो गया है।  विमान में 200 से ज्यादा यात्रियों सवार थे। विमान ने शर्म अल शेख से रुस के लिए उड़ान भरी थी। पहले इसके लापता होने की खबर थी, लेकिन मिस्र के पीएम ने इसके क्रैश होने की पुष्टि कर दी है। सिनाई में उडान भरने के बाद रूस के विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था।

मिस्र के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि एक रूसी यात्री विमान उनके देश के अशांत सिनाई प्राय:द्वीप में आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रधानमंत्री शरीफ इस्माइल के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि एक रूसी यात्री विमान मध्य सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Exit mobile version