प. बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: तृणमूल ने लगाई डबल सेंचुरी

प. बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: तृणमूल ने लगाई डबल सेंचुरी

कोलकाता/नई दिल्ली, 03 मई (हि.स)। निर्वाचन आयोग ने रविवार देर रात पश्चिम बंगाल की 292 सीटों में अबतक 286 सीटों के परिणाम घोषित कर दिये हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है। तृणमूल को कुल 208 सीटें मिली हैं और पांच सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 76 सीटें प्राप्त हुई हैं और एक सीट पर पार्टी की बढ़त है।

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर थी। भाजपा पूरी शक्ति के साथ चुनाव प्रचार में जुटी थी। इसके बावजूद उसे घोषित परिणाम में 76 सीटों से संतोष करना पड़ा है और तृणमूल कांग्रेस ने 208 सीटों पर जीत हासिल की है। दिलचस्प बात यह रही कि इस चुनाव में ममता बनर्जी स्वयं अपनी सीट (नंदीग्राम) हार गई हैं।

यह चुनाव कांग्रेस और वाम दल के लिए भारी निराशाजनक रहा। दोनों ही पार्टियों को जनता के दरबार से खाली हाथ लौटना पड़ा है। वहीं एक सीट निर्दलीय को प्राप्त हुए है और एक सीट पर राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

कुल सीट-  292

तृणमूल कांग्रेस-              208+5

भारतीय जनता पार्टी-       76+1

राष्ट्रीय सेक्यूलर मजलिस पार्टी-  01

निर्दलीय-                                01

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कुल आठ चरणों में कराए गये थे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को हुआ था और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे।

 

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें