देश में कोविड-19 के 5.5 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

देश में कोविड-19 के 5.5 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

New Delhi: केंद्र सरकार और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा केंद्रित और समन्वित उपायों के माध्यम से कोविड-19 रोगियों की जल्द से जल्द पहचान करने, सही समय पर निदान करने और प्रभावी नैदानिक प्रबंधन के कारण, ठीक हुए मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। समय पर निदान के साथ-साथ तीव्र गति के साथ परीक्षण ने, रोग को उन्नत चरण में बढ़ने से पहले ही कोविड प्रभावित रोगियों की पहचान की है; कंटेनमेंट क्षेत्रों और निगरानी गतिविधियों के प्रभावी कार्यान्वयन के कारण यह सुनिश्चित किया जा सका है कि संक्रमण की दर नियंत्रण में रहे। होम आइसोलेशन के लिए देखभाल मानदंडों और मानकों के साथ-साथ ऑक्सीमीटर के उपयोग ने अस्पतालों के बुनियादी ढांचे पर बिना बोझ डाले बिना लक्षण या हल्के लक्षण वाले रोगियों को नियंत्रित रखने में सहायता प्रदान की है। इस प्रकार की वर्गीकृत नीति और समग्र दृष्टिकोण के कारण, पिछले 24 घंटों में 18,850 लोग स्वस्थ्य हुए है, जिससे कोविड-19 रोगियों के बीच ठीक हुए मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,53,470 हो गई है।

आज ठीक होने की दर बढ़कर 63.02 प्रतिशत हो गई है। 19 राज्यों में ठीक होने दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। ये राज्य हैं:

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश ठीक होने की दर राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश ठीक होने की दर
लद्दाख (यूटी) 85.45% त्रिपुरा 69.18%
दिल्ली 79.98% बिहार 69.09%
उत्तराखंड 78.77% पंजाब 68.94%
छत्तीसगढ़ 77.68% ओडिशा 66.69%
हिमाचल प्रदेश 76.59% मिजोरम 64.94%
हरियाणा 75.25% असम 64.87%
चंडीगढ़ 74.60% तेलंगाना 64.84%
राजस्थान 74.22% तमिलनाडु 64.66%
मध्य प्रदेश 73.03% उत्तर प्रदेश 63.97%
गुजरात 69.73%    

सक्रिय मामलों की संख्या 3,01,609 है और सभी अस्पतालों, कोविड देखभाल केंद्रों या होम आइसोलेशन में चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत हैं। सक्रिय मामलों की तुलना में, ठीक हुए मामलों की संख्या 2,51,861 अधिक है। गंभीर मामलों के नैदानिक प्रबंधन पर जोर देने के कारण भारत में मृत्यु दर भी घटकर 2.64 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली का एम्स अस्पताल, कोविड-19 राष्ट्रीय टेलीकंसल्टेशन सेंटर के माध्यम से समर्पित कोविड अस्पतालों (डीसीएच) को लगातार नियंत्रित कर रहा है। देश के 30 राज्यों में मृत्यु दर, राष्ट्रीय औसत से कम है।

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश मृत्यु दर राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश मृत्यु दर
मणिपुर 0% झारखंड 0.8%
नागालैंड 0% बिहार 0.86%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 0% हिमाचल प्रदेश 0.91%
मिजोरम 0% तेलंगाना 1.03%
अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह 0% आंध्र प्रदेश 1.12%
सिक्किम 0% पुडुचेरी 1.27%
लद्दाख (यूटी) 0.09% उत्तराखंड 1.33%
त्रिपुरा 0.1% तमिलनाडु 1.42%
असम 0.22% हरियाणा 1.42%
केरल 0.39% चंडीगढ़ 1.43%
छत्तीसगढ़ 0.47% जम्मू-कश्मीर (यूटी) 1.7%
ओडिशा 0.49% कर्नाटक 1.76%
अरुणाचल प्रदेश 0.56% राजस्थान 2.09%
गोवा 0.57% पंजाब 2.54%
मेघालय 0.65% उत्तर प्रदेश 2.56%

पिछले 24 घंटे में 2,19,103 नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक परिक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,18,06,256 हो चुकी है। प्रति दस लाख पर परीक्षणों की संख्या बढ़ रही है जो कि वर्तमान समय में 8555.25 है। देश में परीक्षण प्रयोगशाला के नेटवर्क को और मजबूत किया गया है, वर्तमान समय में देश में 1,200 प्रयोगशालाएं हैं; जिसमें सरकारी क्षेत्र में 852 प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र में 348 प्रयोगशालाएं हैं। जिनमें शामिल हैं:

  • रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 626 (सरकारी:389+ निजी: 237)
  • ट्रू एनएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 474 (सरकारी: 428+ निजी: 46)
  • सीबी नाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 100 (सरकारी: 35+ निजी: 65)

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ई-मेल और @CovidIndiaSeva पर ट्वीट पूछा जा सकता है।

कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।

कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें