नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान ने सीमा पर सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने पर सहमति व्यक्त की है। यह जानकारी भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में दी।
मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को कॉल कर दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर चर्चा की। बातचीत के दौरान यह सहमति बनी कि आज शाम 5 बजे से ज़मीन, समुद्र और हवा—तीनों मोर्चों पर फायरिंग और सैन्य कार्रवाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। दोनों पक्षों ने अपने-अपने सैन्य अधिकारियों को इस समझौते को लागू करने के निर्देश भी दे दिए हैं।
India and Pakistan have today worked out an understanding on stoppage of firing and military action.
India has consistently maintained a firm and uncompromising stance against terrorism in all its forms and manifestations. It will continue to do so.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 10, 2025
विदेश सचिव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बातचीत करेंगे, ताकि आगे की स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके। इस समझौते को क्षेत्रीय शांति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विदेश सचिव के बयान से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का भी संघर्ष विराम से जुड़ा बयान आया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में चल रही बातचीत के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। ट्रम्प ने बताया कि यह समझौता एक लंबी रात की बातचीत के बाद संभव हो पाया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में चल रही बातचीत के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। ट्रम्प ने बताया कि यह समझौता एक लंबी रात की बातचीत के बाद संभव हो पाया।
अपने आधिकारिक बयान में ट्रम्प ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और महान बुद्धिमत्ता का परिचय देने के लिए बधाई देता हूं।”
यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय युद्ध की आशंका से चिंतित था। ट्रम्प के इस दावे के बाद भारत ने भी इसकी पुष्टि की है।
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने भी इसकी पुष्टी की है। पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री की भारतीय विदेश मंत्री, पाकिस्तान के सेना प्रमुख और वहां के विदेश मंत्री से आज बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद से दोनों देशों में तनाव कम होने की संभावना बढ़ी थी।
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को लेकर अमेरिका ने सक्रिय पहल की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की। इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से भी बात की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक पोस्ट में भी बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण सदैव संतुलित एवं जिम्मेदाराना रहा है तथा आज भी ऐसा ही है।
इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से भी बात की। साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बातचीत की।
बीती रात भारत और पाकिस्तान दोनों ओर से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद आज पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत में यह उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा कि हाल की कूटनीतिक गतिविधियों के चलते भारत के साथ संवाद का रास्ता खुल सकता है।
डार ने कहा, “भारत को रुक जाना चाहिए, … अगर वह रुकेगा तो हम भी रुकेंगे। हमें विनाश और संसाधनों की बर्बादी नहीं चाहिए।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मंशा शांति की है। दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं अलग हैं और युद्ध किसी के हित में नहीं है।