यूपी में भाजपा को नुकसान, सपा-भाजपा में कांटे की टकक्कर

यूपी में भाजपा को नुकसान, सपा-भाजपा में कांटे की टकक्कर

लखनऊ,04 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरूआती रूझानों में उत्तर प्रदेश में सपा व भाजपा प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है। अब तक आये रूझानों मे भाजपा 37 व समाजवादी पार्टी पर 35 सीटों पर आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ रहे भाजपा के बड़े नेताओं की बात करें तो अमेठी से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व सुलतानपुर से मेनका गांधी पीछे चल रही हैं। मैनपुरी लोकसभा से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह व पीलीभीत से जितिन प्रसाद पीछे चल रहे हैं। इसी प्रकार इटावा से पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया व फैजाबाद से भाजपा के लल्लू सिंह व अम्बेडकरनगर से रितेश पाण्डेय पीछे चल रहे हैंं।

वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के सभी पांचों उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कन्नौज से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मैनपुरी से डिम्पल यादव, आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव व बदायूं से आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं। यह सभी मतगणना में आगे चल रहे हैं। वहीं अगर कांग्रेस पार्टी की बात करें तो रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल व बाराबंकी से तनुज पुनिया समेत आठ सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आगे चले रहे हैं।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि अभी यह शुरूआती रूझान है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें