माँझी के टेघडा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मारपीट में महिला समेत सात लोग जख्मी
माँझी: माँझी के टेघडा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्पेशल पुलिस टीम के सहयोग से माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी तीन लोगों को गम्भीर स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान नशे में धुत युवकों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक को ढकेल दिया गया जिसमें एक बच्ची समेत बाइक सवार चोटिल हो गए। बाद में दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए तथा लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायलों में कुन्ती देवी नामक महिला के अलावा राहुल साह, अजित साह, बिकेश साह, मनजीत साह, विक्की साह तथा उमेश साह शामिल बताये जाते हैं।
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
पंडित महेंद्र मिश्र के जीवन पर आधारित दुर्लभ चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी
-
भोजपुरी कविता संग्रह "मति हेराईल रहे" का हुआ विमोचन
-
प्रसिद्ध गायिका दीपाली सहाय से Exclusive बातचीत
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
सारण जिले के प्रखंडों में चापानलों की मरम्मती के लिए मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने किया रवाना.
-
JPU के सीनेट की बैठक में पहुंचे राज्यपाल, कहा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर किए जायेंगे प्रयास
-
सुनील राय अपहरण कांड: सकुशल बरामदगी के बाद क्या कहा पीड़ित राजद नेता और पुलिस कप्तान ने, देखिए
-
श्रीराम जन्मोत्सव समिति निकालेगी भव्य शोभा यात्रा
-
अपहृत राजद नेता सुनील राय को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, दो अपराधियों की भी हुई गिरफ्तारी.