पंचांग | राशिफल | जानें किन राशि वाले को धन का होगा लाभ, कौन से राशि को प्यार में मिलेगा धोखा

पंचांग | राशिफल | जानें किन राशि वाले को धन का होगा लाभ, कौन से राशि को प्यार में मिलेगा धोखा

आज का पंचांग

दिनांक 24 /06/2025 मंगलवार                                                          

आषाढ़ कृष्णपक्ष चतुर्दशी                                          

सुबह 06:59 उपरांत अमावस्या

नक्षत्र रोहिणी

दोपहर 12:54 उपरांत मृगशिरा

चन्द्र राशि वृषभ

रात्रि 11:45 उपरांत मिथुन

विक्रम सम्वत :2082

सूर्योदय 05:00 सुबह

सूर्यास्त :06:44 संध्या

चंद्रोदय :04:23 सुबह (25 जून 2025 )

चंद्रास्त: 05:55 संध्या

ऋतू :ग्रीष्म

चौघडिया,दिन

चौघड़िया :

रोग 05:00 सुबह 06:43 सुबह,

उद्देग 06:43 सुबह 08:26 सुबह

चर 08:26 सुबह 10:09 सुबह

लाभ 10:09 सुबह 11:52 सुबह

अमृत 11:52 सुबह 01:35 दोपहर

काल 01:35 दोपहर 03:18 दोपहर

शुभ 03:18 दोपहर 05:01 संध्या

रोग 05:01 संध्या 06:44 संध्या

लगन :मिथुन

सुबह 06:40 उपरांत लगन कर्क

राहुकाल

दोपहर 03:18 से 05:01 संध्या

अभिजित मुहूर्त

सुबह 11:24 से 12:19 दोपहर तक

दिशाशूल उत्तर

यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा करे.

 

आज का राशिफल

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।

लकी नंबर 5लकी कलर गुलाबी

 

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें।

लकी नंबर 3 लकी कलर स्लेटी

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी।

लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

 

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोज

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें।

लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

लकी नंबर 1 लकी कलर भूरा

 

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी।

लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।

लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे।

लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

 

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें।

लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें