आज का पंचांग | वैशाख कृष्णपक्ष अष्टमी

आज का पंचांग | वैशाख कृष्णपक्ष अष्टमी

आज का पंचांग
दिनांक 21/04/2025 सोमवार
वैशाख कृष्णपक्ष अष्टमी
संध्या 06:58 उपरांत नवमी
नक्षत्र उतराषाढा
दोपहर 12:37 उपरांत श्रवण
चन्द्र राशि मकर
विक्रम सम्वत : 2082
सूर्योदय 05:21 सुबह
सूर्यास्त :06:15 संध्या
चंद्रोदय :01:31 रात्रि (22 अप्रैल 2025 )
चंद्रास्त: 11:31 सुबह
ऋतू : बसंत
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
अमृत 05:21 सुबह 06:58 सुबह,
कल 06:58 सुबह 08:35 सुबह
शुभ 08:35 सुबह 10:12 सुबह
रोग 10:12 सुबह 11:48 सुबह
उद्देग 11:48 सुबह 01:25 दोपहर
चर 01:25 दोपहर 03:02 दोपहर
लाभ 03:02 दोपहर 04:39 संध्या
अमृत 04:39 संध्या 06 :15 संध्या
लगन :मेष
सुबह 06:41 उपरांत लगन वृष
राहुकाल
सुबह 06:58 से 08:35 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में चेहरा देखकर यात्रा करे

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। घर-परिवार की आवश्यकताओं पर व्यय होगा। वाहन इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैगनी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भावनाओं में न बहें। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। मनोरंजन का समय मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी अपरिचित की बातों पर विश्वास न करें। विवेक से कार्य करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कारोबार में फायदे के सौदे होंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी से बड़ा नुकसान हो सकता है। विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार के लोगों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्‍थिति अनुकूल बनेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में कोई गलती हो सकती है। उच्चाधिकारी की नाराजी झेलना पड़ सकती है। कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। खिन्नता रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। थकान महसूस होगी। दूर से अच्‍छे समाचार नहीं मिलेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में कार्यकुशलता का विकास होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर लाल

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा जागृत होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी व लापरवाही से कोई कार्य न करें।
लकी नंबर 9 लकी कलर हरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अच्‍छी तथा उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट में सोच-समझकर हाथ डालें। बाहर जाने का मन करेगा। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होगा। नए मित्र बनेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक खर्च हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। शेयर मार्केट में जोखिम न उठाएं।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति में प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ सकती है। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके कार्यों को पूर्ण करने का समय अनुकूल है, लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतुष्टि नहीं होगी। धैर्य रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट व रोग से बाधा संभव है।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें