आज का पंचांग | वैशाख कृष्णपक्ष पंचमी

आज का पंचांग | वैशाख कृष्णपक्ष पंचमी

आज का पंचांग
दिनांक 18 /04/2025 शुक्रवार
वैशाख कृष्णपक्ष पंचमी
दोपहर 05:07 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र ज्येष्ठा
सुबह 08:21 उपरांत मूल
चन्द्र राशि वृच्चिक
सुबह 08:21 उपरांत धनु
विक्रम सम्वत : 2082
सूर्योदय 05:24 सुबह
सूर्यास्त :06:14 संध्या
चंद्रोदय :11:10 संध्या
चंद्रास्त: 08:38 सुबह
ऋतू : बसंत
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:24 सुबह 07:00 सुबह,
लाभ 07:00 सुबह 08:36 सुबह
अमृत 08:36 सुबह 10:13 सुबह
काल 10:13 सुबह 11:49 सुबह
शुभ 11:49 सुबह 01:25 दोपहर
रोग 01:25 दोपहर 03:01 दोपहर
उद्देग 03:01 दोपहर 04:38 संध्या
चर 04:38 संध्या 06 :14 संध्या
लगन :मेष
सुबह 06:50 उपरांत लगन वृष
राहुकाल
सुबह 10:13 से 11:49 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:15 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूसरों के काम में कमियाँ न निकालें। आप निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक कर सकते हैं। परिवार के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पति-पत्नी के बीच सम्बन्धों में दबाव महसूस होगा। समय रहते हुये मामलों को सुलझा लें। जरूरी काम लम्बित हो सकते हैं।
लकी नंबर 3 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबारियों के लिये दिन बहुत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी करेगा। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार की इच्छाओं के लिये आपको त्याग करना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। शेयर मार्केट में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप परोपकार के कार्यों में लगे रहेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय के नये स्रोत बन सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे। पैतृक व्यवसाय में तेजी आयेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
छोटी-छोटी बातों पर विचलित होने से बचें। युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। माता-पिता की अवहेलना न करें। बनते कार्यों में रुकावटे आने की आशंका है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें।
लकी नंबर 5 लकी कलर भुरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा। घर में निकट सम्बन्धी और रिश्तेदार आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ शानदार रहेंगी। घर के सभी सदस्य आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न होंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नयी नौकरी की शुरुआत करने के लिये दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता के कारण परेशानी होगी। व्यर्थ की गतिविधियों में धन खर्च न करें। पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। खानपान में संयम रखें।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। योग और व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर लापरवाही न करें।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें