Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

फिल्म रिव्यू: महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को उजागर करती है फिल्म ‘पंचकृति-फाइव एलिमेंट्स’

वर्सेटाइल एक्टर बृजेंद्र काला स्टारर फिल्म पंचकृति-फाइव एलिमेंट्स भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म फिल्म भारत के कई महत्वपूर्ण अभियान जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के बारे में भी लोगों को जागरूक कर रही है।

कहानी
फिल्म में पांच कहानियों को दर्शाया गया है, जो कि बुंदेलखंड के चंदेरी शहर से जुड़ी हैं। हर कहानी एक दूसरे से काफी अलग है और अपनी बात करने में सफल होती दिखती है। इन सभी कहानियों में हॉरर का तड़का भी है ताकि लोगों का इंटरेस्ट फिल्म में बना रहे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण के अलावा यह फिल्म ग्रामीण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और रीति-रिवाजों को व्यापक रूप में दर्शकों के सामने रखती है।

निर्देशन
फिल्म को निर्देशन संजय भार्गव ने किया है और वे काफी हद तक कहानी के साथ न्याय करने में सफल भी हुए हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले और राइटिंग ठीक है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी बढ़िया है, लेकिन एडिटिंग और भी अच्छे से की जा सकती थी। फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक ठीक है। फिल्म में दिखाई गई सभी कहानियों अपनी बात कहने में सफल रही हैं।

अभिनय
अभिनय की बात करें तो एक्टर बृजेंद्र काला ने अच्छा काम किया है। उन्हें फिल्म में सपोर्ट करते हुए एक्टर उमेश बाजपाई ने भी मौर्याजी के किरदार को अच्छे से निभाया है। माही के किरदार में माही सोनी, मुकेश के रूप में तन्मय चतुर्वेदी ने भी बढ़िया काम किया है। विजयश्री नागराज ने सखी के किरदार को अच्छे से निभाया है। सागर वही ने सन्नी के किरदार को और सारिका बहरोलिया ने रजनी के किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म के बाकी कलाकारों का काम भी अच्छा है।

पंचकृति – फाइव एलिमेंट्स एक महिला विशेष फिल्म है, जो महिलाओं से जुडी कई समस्याओं को उजागर करती है। यह फिल्म भारत के कई महत्वपूर्ण अभियान जैसे ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और ”स्वच्छ भारत अभियान” के बारे में भी जागरुकता पैदा करती है। अगर आपको इस तरह की संदेश देने वाली फिल्में देखना पसंद है तो आप जरूर अपनी फैमिली के साथ यह फिल्म देखने जाएं।

फिल्म – पंचकृति – फाइव एलिमेंट्स
स्टार कास्ट – बृजेंद्र काला, उमेश बाजपाई
डायरेक्टर – संजय भार्गव
प्रोड्यूसर – संजय भार्गव, हरिप्रिया भार्गव,
रेटिंग – 3 स्टार

Exit mobile version