बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट लाया गया था. जिसके बाद श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया. श्मशान घाट में शव लाने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई.
दो साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया. मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली. ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया. लॉकडाउन की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी.
अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी थी.
-
हास्य व्यंग में बरियार, पुरस्कृत बिहार सरकार, कवि सत्येंद्र "दूरदर्शी" सुना रहे हैं #होली का पहाड़ा
-
छपरा टुडे | होली गीतोत्सव | #CTHoliGeetotsav | मनोज बिहारी
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव#CTHoliGeetotsav गायक: मनोज बिहारी
-
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के वाणिज्य संकाय से सारण टॉपर आलोक कुमार गुप्ता से खास बातचीत
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav
-
#छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav