छपरा: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न पदों के लिए रविवार को सांगठनिक चुनाव हुआ. स्थानीय माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में आहुत इस चुनाव में प्रमंडल के 147 में से 141 शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चली. जिसके बाद मतों की गणना की गई. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए केदारनाथ पाण्डे ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजाजी राजेश को 76-63 के अंतराल से पराजित कर दिया वहीं उपाध्यक्ष पद के लिये रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिव कुमार सिंह को 78-66 के अंतराल से पराजित कर दिया, महासचिव पद के लिये हुए चुनाव में शत्रुधन प्रसाद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेन्द्र प्रसाद यादव को 78-59 के अंतराल से पराजित कर दिया.