Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव बने सुरेन्द्र कुमार सिंह

जलालपुर: प्राथमिक शिक्षक के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह ने छपरा सदर के सचिव एवं प्रधानाध्यापक आदर्श मध्य विद्यालय मसरख सुरेंद्र कुमार सिंह को शिक्षक एवं संगठन के प्रति समर्पण एवं शिक्षकों और संगठनों के कुशल कार्य क्षमता को देखते हुए सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। इनके संयुक्त सचिव के मनोनयन की खुशी सारण जिला के सभी शिक्षकों को है। उन्हे शुभकामना देने वालों सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अभय सिंह, महिला अध्यक्षा शिखा सिन्हा, संजय मीडिया, विजेंद्र विजय, जनार्दन सिंह, प्रमोद सिंह,राजेश पप्पू , जफरुद्दीन अंसारी, अमरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, नित्यानंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र राम, दिलीप सिंह, मनोज,प्रशांत कुमार, मनोज कुमार, अखिलेश सिंह ,अखिलेश्वर पांडेय, आनंद कुमार, संजीव सिंह,कन्हैया महतो, मनीष कुमार, संजय सिंह, अजीत गुप्ता, संजय यादव, अजीत सिंह, शिव किशोर ,अरविंद पांडे ,विनोद तिवारी, विनय तिवारी, जयराम यादव, अखिलेश्वर कुमार ,संजय सिंह,अरुण पांडेय ,रविकांत ,सुनील पांडे, प्रभात शर्मा, मनोहर गुप्ता, राजेश कुमार तिवारी शामिल हैं|

Exit mobile version