Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

शिक्षा में सुधार को लेकर छात्र RLSP ने लगाया मानव कतार

Chhapra: शिक्षा में सुधार को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की युवा इकाई के सदस्यों द्वारा मानव कतार लगाया गया. शहर के गांधी चौक स्थित गांधी स्मारक पर माल्यार्पण कर सैकड़ों लोगों के समूह ने शिक्षा सुधार मानव कतार लगाया.

इस दौरान सैकड़ो छात्र व युवाओं ने शहरी इलाकों में एक किलोमीटर तक कतार को लगाते हुए “शिक्षा में सुधार करेंगे और करके रहेंगे” जैसे नारे लगाए.

इस मौके पर छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने शिक्षा सुधार मानव कतार को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था की जरूरी है.

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पार्टी से ऊपर उठकर शिक्षा सुधार मुहिम में साथ दें. पढ़ाई-लिखाई हर एक नागरिक के उत्थान के सर्वश्रेष्ठ ज़रिया है.

वही इस मौके पर नगर अध्यक्ष छात्र इकाई रालोसपा ने भी बी सेमिनरी से जयप्रकाश महिला महाविद्यालय तक शिक्षा सुधार मानव कतार लगाया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के निर्देशानुसार छात्र युवा के पंचायत स्तरीय सदस्यों ने सैकड़ो पंचायत के मुख्य विद्यालयों के सामने शिक्षा सुधार मानव कतार कर लोगों को शिक्षा में सुधार के प्रति संकल्पित किया गया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ अशोक कुशवाहा ने अपने कार्यकर्तों के साथ ज़िला मुख्यालय में विद्यालय के सामने शिक्षा सुधार मानव कतार लगाया.

Exit mobile version