Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

प्रो. कामेश्वर नाथ बने दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति

गया: केंद्र सरकार ने दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह को नियुक्त किया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव नवीन कुमार के हस्ताक्षर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के राजश्री ओपन विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह को दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो.टंकेश्वर कुमार को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा, प्रो. सत्यप्रकाश बंसल को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश, डा. संजीव जैन को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू, प्रो. श्रीस्टी भूषण दास को केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड, प्रो. बट्टु सत्यनारायणा को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कर्नाटक, प्रो. मुथ्थुकलिंगन कृष्णन को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, तमिलनाडु, डा बशुथकर राव को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद, प्रो. प्रभा शंकर शुक्ला को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, नार्थ ईस्टर्न हिल, डा. अशोक कुमार चक्रवाल को गुरु घासीदास, विश्वविद्यालय, प्रो. सैय्यद ऐनुल हसन और मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन लोकेंद्र सिंह नियुक्त किए गए हैं।

बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला

बिहार कैडर के पांच आईएएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Exit mobile version