JPU दीक्षांत समारोह: बेटियों का जलवा, 30 में से 24 गोल्ड मेडल किया अपने नाम

JPU दीक्षांत समारोह: बेटियों का जलवा, 30 में से 24 गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Chhapra: मंगलवार को JPU द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में PG व Ph.D उत्तीर्ण छात्रों डिग्रियां बांटी गई. इस दौरान कुल 465 को डिग्री व मेडल दिया गया. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागु चौहान ने कुल 30 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़े: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 5वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, जेपी की प्रतिमा का राज्यपाल ने किया अनावरण

30 में से 24 गोल्ड पर बेटियों का कब्जा

सत्र 2014-16 के तहत 16 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल मिला. इसमें बेटियां आगे रहीं. 16 में से 13 गोल्ड मेडल पर बेटियों का कब्जा रहा. वहीं लड़को को 3 गोल्ड मिले. वहीं सत्र 2015-17 में कुल 14 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल मिला. जिसमें बेटियों को 11 गोल्ड मेडल हासिल हुई.

2014-16 में गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची

रिशु प्रिया- मनोविज्ञान- पीजी विभाग जेपीयू
अलंकृता राज- इतिहास- डीएवी कॉलेज सीवान
संगीता कुमारी- होम साइंस- जेपीएम कॉलेज
प्रियंका कुमारी- बॉटनी-  जगदम कॉलेज
श्रुति निगम- अर्थशास्त्र- डीएवी कॉलेज
दीपान्विता आनंद- केमेस्ट्री- राम जयपाल कॉलेज
अंजली कुमारी- भूगोल- पीजी विभाग जेपीयू
अभ्यातोष कुमार गिरी- हिंदी- डीएवी कॉलेज सीवान
अनामिका कुमारी-  इतिहास- राजेंद्र कॉलेज
तमन्ना खातून- अंग्रेजी- पीजी विभाग जेपीयू
हिना खानम- राजनीति विज्ञान- डीएवी कॉलेज
नाहीदा प्रवीण- उर्दू- डीएवी कॉलेज
नीलू कुमारी- जूलॉजी- डीएवी कॉलेज
अभिषेक कुमार सिंह- गणित- पीजी विभाग जेपीयू
दिलीप कुमार- दर्शनशास्त्र- राजेंद्र कॉलेज
विवेक-  कॉमर्स- पीजी विभाग जेपीयू

सत्र 2015-17 में गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची

किरण कुमारी- राजनीति विज्ञान- डीएवी कॉलेज सिवान
संदीप कुमार- इतिहास- डीएवी कॉलेज सिवान
आफताब आलम- भूगोल- डीएवी कॉलेज सिवान
मो नूर आलम- अर्थशास्त्र- डीएवी कॉलेज सिवान
कल्पना कुमारी कॉमर्स- डीएवी कॉलेज सिवान
कनीज फातमा- उर्दू- डीएवी कॉलेज सिवान
साजिया इमाम- केमिस्ट्री- डीएवी कॉलेज सिवान
प्रिया कुमारी- हिंदी- डीएवी कॉलेज सिवान
वंदना कुमारी- होम साइंस- जेपीएम कॉलेज छपरा
अपर्णा कुमारी- गणित- डीएवी कॉलेज सिवान
पूजा कुमारी- फिजिक्स- डीएवी कॉलेज सिवान
ब्यूटी कुमारी- मनोविज्ञान- डीएवी कॉलेज सिवान
दीपशिखा- जूलॉजी- डीएवी कॉलेज सिवान
अभब्या रत्नम- अंग्रेजी- पीजी विभाग जेपीयू

4 छात्रों को विशेष पदक

वहीं 4 छात्रों को विशेष पदक देकर सम्मानित किया गया. सत्र 2014-16 के तहत गणित विषय के लिए अभिषेक कुमार को जयप्रकाश नारायण मेडल व मनोविज्ञान संकाय में रिशु प्रिया को प्रभावती देवी मेडल देकर सम्मानित किया गया. वहीं 2015-17 के लिए अर्थशास्त्र संकाय से नूर आलम को जयप्रकाश नारायण मेडल वहीं वंदना कुमारी को होम साइंस में प्रभावती देवी मेडल-
देकर सम्मानित किया गया.

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें