CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में सीपीएस के विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में सीपीएस के विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Chhapra: CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में सीपीएस के विद्यार्थियों ने इतिहास रच दिया है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के दर्जनों बच्चों ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।  विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सपनों को साकार करने के लिए मेहनत, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने विद्यालय को जिले ही नहीं, पूरे बिहार में एक बार फिर गौरवान्वित कर दिया।
विद्यालय परिसर में उत्साह, खुशी और गर्व का माहौल देखने लायक था। छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता और अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुँचे, जहाँ हर कोना तालियों की गूंज और मुस्कानों की रौशनी से चमक उठा। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह, प्राचार्य मुरारी सिंह, प्रबंधक डॉ. विकाश कुमार सिंह, तथा एच.आर. प्रमुख अश्विनी परमार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह केवल परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि एक संस्था की सोच, समर्पण और संस्कारों की जीत है। सीपीएस परिवार का हर सदस्य इस गौरव का सच्चा भागीदार है”। 
कक्षा 12वीं के परिणाम
साइंस स्ट्रीम:
•शिवम कुमार, अजय कुमार एवं शकुंतला कुमारी के पुत्र, ने 95% अंक।
•श्रुति कुमारी, संजय चौधरी एवं सुनीता देवी की पुत्री, ने 92% अंक।
•आशीष कुमार, निरंजन कुमार ओझा एवं रूपा देवी के पुत्र, ने 90.6% अंक।
कॉमर्स स्ट्रीम:
•वैभव प्रकाश, राजेश सिंह एवं श्रीमती कुमारी बबिता के पुत्र, ने 95.2% अंकों के साथ स्ट्रीम में टॉप किया।
•अनुष्का सिंह, कुमार संजीव रंजन एवं अर्चना सिंह की पुत्री, ने 94% अंक।
•महक कुमारी, राजकुमार सिंह एवं बिन्नी देवी की पुत्री, ने 91% अंक।
आर्ट्स स्ट्रीम:
•अक्षय कुमार, शैलेश कुमार तिवारी एवं बंटी तिवारी के पुत्र, ने 92.8% अंक।
•आयुषी त्रिपाठी, राजेश कुमार त्रिपाठी एवं अर्चना त्रिपाठी की पुत्री, ने 92.2% अंक।
•मुस्कान सिंह, दिनेश सिंह एवं निक्की सिंह की पुत्री, ने 91% अंक।
कक्षा 10वीं के गौरवशाली परिणाम:
सीपीएस के विद्यार्थियों ने फिर साबित कर दिया कि सफलता उनकी पहचान है —
•ईशांत, मुकेश कुमार सिंह एवं चुंचुन देवी के पुत्र, ने 96.2% अंक प्राप्त कर कक्षा 10वीं में विद्यालय टॉपर बने।
•समीक्षा कुमारी, अनिल कुमार अनल एवं पुष्पा देवी की पुत्री, ने 95% अंक प्राप्त कर छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
•सत्यम कुमार, संतोष कुमार एवं मंजू देवी के पुत्र, ने 94% अंक प्राप्त किए।
0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें