Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर निकाली गई रंगारंग रैली

छपरा: राष्ट्रीय सेवा योजना जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा एवम् फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान मे गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ जागो चौधरी और आईजी अवार्डी मन्टु कुमार यादव के नेतृत्व में एक रंगारंग रैली निकाली गई. जिसका विषय राष्ट्रीय एकता एवम् साम्प्रदायिक सद्भाव था. रैली का शुभारंभ जगदम काॅलेज के प्राचार्य डाॅ कृष्ण कुमार बैठा व रासेयो समन्वयक डाॅ विद्या वाचस्पति त्रिपाठी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया.  

रैली जगदम काॅलेज परिसर से राजेंद्र सरोवर, नगरपालिका चाॅक, थाना चाॅक, दरोगा राय चाॅक होते हुए पुन: कालेज परिसर में सम्पन्न हुई. इस रैली में भारत माता को आतंकवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद, जातिवाद, नक्सलवाद से जकड़े हुए दृश्य को परिलक्षित किया. भारत माता की भूमिका में सुरुचि कुमारी और तिरंगे के रंग मे रंगे प्रिंस कुमार आम लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे. रैली मे भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए रंग बिरंगी साड़ीयो की लिवास मे कुमारी अनिषा, निधि, नितु, आरती ने अपनी भारतीय संस्कृति का परिचय दिया. रैली मे मार्च पास मकेशर, पूनम, विवेक, मोहित एवं अंजलि ने रैली को शुसोभित किये.

 कार्यक्रम को सफल बनाने मे फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया एवं रासेयो के स्वयंसेवक रणजीत कुमार, अलोक कुमार, लवली, पुजा, संजीत, प्रिती, प्रियंका, रिचा, रश्मि, विवेक, सन्नी, अमृत, रितेश , धीरज, शमशाद , सुष्मिता, मुस्कान, पूजा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

Exit mobile version