Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

सारण जिला के मकेर थानान्तर्गत नाबालिग लड़की से दुष्कर्म में संलिप्त 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhapra:  मकेर थानान्तर्गत ग्राम चकिया केसरी टोला पुल के पास दिनांक- 23 अप्रैल 2023 को एक नावालिग लड़की से 2 व्यक्तियों के द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में पीड़िता के परिजन के आवेदन के आधार पर सारण पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मकेर थाना कांड संख्या-65/23 दिनांक – 24.04.2023, धारा-376 (डी) (बी) भा0द0वि० एवं 4/6 पॉक्सो अधि0 तथा 2(va) sc/st act दर्ज कर घटना में संलिप्त दोनों नामजद अभियुक्त  मुकेश साह, पिता दीनदयाल साह और सत्येन्द्र महतो, पिता परमा महतो, दोनों सा० फुलवरिया, थाना मकेर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया है।

 

Exit mobile version