बिहारशरीफ: नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगमा गांव में होली मनाकर लौट रहे एक युवक की सोमवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को नदी किनारे फेंक दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नगमा गांव निवासी रामप्रिय कुमार के रूप में की गयी है। सूचना पर पहुंची नगरनौसा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। नगरनौसा थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक होली कार्यक्रम के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर गयी। हत्या के कारणों का पता नहीं सका है। हालांकि, इसके पीछे प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।