मनचले आशिक ने महिला को मारी गोली, मौत

मनचले आशिक ने महिला को मारी गोली, मौत

भागलपुर: जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोनुधाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को मनचले आशिक ने गोली मार दी। इस घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना गोनू धाम तरडीहा सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। मृतका तरडीहा निवासी बलराम राय की पत्नी 27 वर्षीय सीमा देवी  है। घटना को लेकर मृतका के ससुर बासुदेव राय ने बताया कि गांव के ही स्वर्गीय मन्नू राय के पुत्र प्रमोद राय ने मेरी बहू को गोली मारी और भाग गया। ग्रामीणों की मानें तो यह घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है।

उल्लेखनीय है कि मृतक महिला के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। आरोपी प्रमोद राय महिला से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन महिला उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। इसको लेकर आरोपी पहले भी महिला को कई बार जान मारने की धमकी दे चुका था। परिजनों ने बताया कि होली के समय आरोपी ने उनके घर में आग भी लगा दिया था, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया, जिससे घर नहीं जल पाया था। इसके बाद पंचायत के सरपंच द्वारा दोनों पक्षों में पंचायती भी किया गया था। उस समय आरोपी ने अब आगे किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं करने का वचन दिया था लेकिन  कुछ दिनों से फिर आरोपी महिला पर शादी करने का दबाव बनाने लगा था। जब महिला ने फिर शादी से इंकार कर दिया तो घटना को अंजाम दिया। महिला की शादी 2011 में बलराम राय से हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। जिसमें एक 5 वर्षीय पुत्र सागर कुमार एवं एक 8 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी है।
 घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी विपिन बिहारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची | पुलिस ने गांव के ही एक युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया है। बताया जाता है कि युवक मनीष शुक्ला आरोपी का मित्र है। जगदीशपुर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें