Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पांच लोगो पर नामजद प्राथमिकी

बक्सर: धनसोई थाना क्षेत्र के जमुनीडिहरा गाँव में दहेज लोभियो ने चंद रुपये के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर दी।

 जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र महुआरी गाँव की रहनेवाली सुनीता देवी ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी धनसोई थाना के जमुनीडिहरा गाँव निवासी नथुनी सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह के साथ की थी |शादी के चंद दिनों बाद से ही दहेज़ स्वरूप पचास हजार रुपये की मांग मृतिका के ससुराल वालो करने लगे। इस संदर्भ में मैके और ससुराल पक्ष में कई दौर की पंचायत भी हुई | बीते रविवार की शाम नथुनी सिंह  ने सुनीता देवी को सूचित किया कि उनकी पुत्री की तबियत अत्यधिक खराब है | सूचना पर मृत नवविवाहिता के मैके वाले आनन -फानन में सदर अस्पताल पहुचे ,वहा पुत्री के ना मिलने पर पुनः सभी पुत्री के ससुराल जमुनीडिहरा पहुचे ,यहा ग्रामीणों ने बताया कि पुत्री के शव के दाहसंस्कार हेतु लोग गंगा तट पर गये है |इस सूचना पर मैके वालो ने तत्काल धनसोई पुलिस से सम्पर्क साधा |सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने अविलम्ब गंगा के श्मशानघाट पर रेड किया। जहा पुलिस के आने की भनक लगते ही ससुरालवाले शव को छोड़ फरार हो गये |पुलिस  पोस्टमार्टम करा रही है |
मृत नवविवाहिता की माँ सुनीता देवी ने इस दहेज हत्या को लेकर मृतिका के पति नरेंद्र सिंह, ससुर नथुनी सिंह समेत पांच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है | थानाध्यक्ष धनसोई रोशन कुमार ने बताया नामजद सभी अभियुक्त फरार है |जिनके धरपकड़  के लिए छापामारी जारी है |

 

Exit mobile version