कर्ज लौटाने के विवाद में पति ने पत्नी की कर दी गोली मारकर हत्या

कर्ज लौटाने के विवाद में पति ने पत्नी की कर दी गोली मारकर हत्या

बेगूसराय:  बेगूसराय में किसी भी विवाद में गोली चलना आम बात हो गई है। मंगलवार की रात एक कलयुगी पति ने आपसी विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण सास द्वारा कर्ज के रूप में दिया गया एक लाख रुपया नहीं लौटाना बताया जा रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव की है। मृतिका की पहचान रामदीरी गांव के नकटी टोला निवासी शंकर सिंह की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पति और पत्नी में पैसा लौटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर पति शंकर सिंह अपनी पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। मृतका के भाई अमरौर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि दो महीना पहलेे बहनोई शंकर सिंह ने बच्चों के मुंडन कार्यक्रम में एक लाख रुपये कर्ज लिया था लेकिन बार-बार मांगे जाने के बावजूद वापस नहीं कर रहा था। जिसके कारण पति-पत्नी में लगातार विवाद होता था और पत्नी अपनी मां से लिया गया कर्ज वापस करनेेेे के लिए दबाव बना रही थी। जिसके कारण शंकर अपनी पत्नी संगीता की पिटाई भी किया करता था। मंगलवार की रात भी इसी पैसे को लेकर पति-पत्नी में जबरदस्त विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने पत्नी को ताबड़तोड़ सात गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई
0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें