Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

छपरा: डॉक्टर के घर भीषण डकैती, नाकाबपोश अपराधियों लाखों की संपत्ति लूटी

Chhapra: सारण के जिले मढौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा में नहर से सटे ग्रामीण चिकित्सक मनोज ठाकुर के घर में गुरुवार रात डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया। नकाबपोश डकैतों ने मारपीट की और लाखों की संपत्ति लूटकर चलते बने।कुल तीन लाख 45 हजार नगद, सोने-चांदी के गहने जिनकी कीमत करीब छह लाख है, वे सभी ले गए। घर के लोगों को रिवाल्वर के बल पर बहुत डराया। शरीर के गहने भी नोंच लिए। यहां तक पायल भी खुलवा लिया। रात 11 बजे हुई डकैती की सूचना पर देर रात एक बजे पुलिस पहुंची। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस तरह अपराधी बात कर रहे थे, उन्हें परिवार की पूरी जानकारी थी।
दरवाजे की जंजीर तोड़ रात 11 बजे पहुंचे नौ डकैत मनोज ठाकुर ने बताया कि 11 बजे रात के आसपास उनके घर के मुख्य दरवाजे पर लगे जंजीर को तोड़े जाने की आवाज आई। अभी वे इस आवाज के बारे में कुछ भांपते दो नकाबपोश उनके बेडरूम में पहुंच गए। उन्हें जोर से थप्पड़ जड़ते हुए कहा कि घर में शराब रखता है। वे कुछ बोलते इससे पहले ही उनपर पिस्टल तान दिया। पत्नी ने कुछ कहना चाहा तो उन्हें थी थप्पड़ मार दिया। इसके बाद एक-एक कर कुल नौ बदमाश कमरे में दाखिल हो गए। घर मे रखे सभी बक्सेे, अलमीरा को खोल कर सामान समेट लिए। घर में छोटी दवा दुकान के काउंटर को भी उन्होंने खंगाल दिया। इसके बाद पति-पत्नी व दो बच्चों को एक ही रूम में बंद कर दिया। धमकी दी कि शोर मचाया तो मार डालेंगे। इसके बाद बाहर लगी एक बाइक पर सवार दो लोग निकल गये जबकि अन्य लोग पैदल ही चले गए। डकैतों काे थी परिवार की पूरी जानकारी मनोज ठाकुर का घर गांव से थोड़ा हटकर बगीचे के बीच है। परिवार 15 वर्षों से यही रहता है। मनोज ठाकुर ग्रामीण चिकित्सक का कार्य करते हैं। मनोज ठाकुर व उनकी पत्नी आशा देवी ने बताया कि नया घर बनाने के लिए पैसे जुटा रखे थे। खरमास बाद घर बनवाने के लिए गिट्टी-बालू और ईंट खरीदने थे। लेकिन डकैतों ने सारे अरमान पर पानी फेर दिया। आशा देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। एक दिल्ली में रहकर पढ़ता है जबकि दो लड़के उनके साथ ही रहते हैं। लुटेरों ने पति-पत्नी की पिटाई के बाद बच्चों को भी मारना चाहा लेकिन उनमें से ही एक ने कहा कि रहने दो यह पढ़ता है। क्रिकेट भी खेलता है। इसे मत मारो। लुटेरे ऐसे बात कर रहे थे जैसे वह उनके ही परिवार के सदस्य है, उन्हें परिवार के बारे में सबकुछ जानकारी थी।

Exit mobile version